भारत ए ने नेपाल को 26 रन पर समेटा, 306 रनों की ऐतिहासिक जीत में हर्षित-प्रिंस का कहर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दोहा में भारत ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है. शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत ए ने नेपाल को 306 रनों से रौंद दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 332 रन बनाए. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की पूरी टीम को महज 26 रन...

दोहा में भारत ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है. शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में भारत ए ने नेपाल को 306 रनों से रौंद दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 332 रन बनाए. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की पूरी टीम को महज 26 रनों पर समेट दिया. नेपाल की पारी 11.3 ओवरों में ही खत्म हो गई.

भारत की इस बड़ी जीत के नायक कप्तान तिलक वर्मा, कुमार कुशाग्र, हर्षित राणा और प्रिंस यादव रहे. तिलक और कुशाग्र ने बल्ले से शतकीय पारियां खेलीं, जबकि हर्षित और प्रिंस ने गेंद से नेपाल के बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी. प्रिंस ने पांच और हर्षित ने चार विकेट अपने नाम किए.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने शुरुआती तीन विकेट 42 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे. इसके बाद कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने पारी को संभाला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 206 रनों की शानदार साझेदारी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

Leading from the front when the chips were down 🫡 Captain @TilakV9 brings up a sublime 7️⃣th List A hundred to rescue India A in Doha 👏 Updates ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm #TeamIndia | #INDAvNEP | #RisingStarsAsiaCup https://t.co/souCrA6AWx

तिलक ने 113 गेंदों पर 107 रन बनाए. उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. दूसरी ओर प्लेयर ऑफ द मैच कुशाग्र ने ज्यादा आक्रामक अंदाज दिखाया. उन्होंने 102 गेंदों पर 117 रन ठोक दिए, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे. दोनों बल्लेबाजों के शतकों ने नेपाल के गेंदबाजों की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया.

आखिरी ओवरों में सूर्यांश शेडगे ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने महज 14 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए. उनकी पारी में 4 छक्के और एक चौका शामिल रहा. इस तरह भारत ए ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 332 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

नेपाल की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर ललित राजबंशी और लेग स्पिनर संदीप लामिछाने ने 3-3 विकेट लिए. मध्यम गति के गेंदबाज नंदन यादव को दो सफलताएं मिलीं.

333 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम भारतीय तेज गेंदबाजों के सामने टिक ही नहीं सकी. हर्षित राणा और प्रिंस यादव ने नई गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि नेपाल के बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौटते चले गए.

हर्षित राणा ने पारी की तीसरी ही गेंद पर अर्जुन कमल को एलबीडब्ल्यू आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. इसके बाद प्रिंस यादव ने भी अपना जलवा दिखाया. उन्होंने दीपक डुमरे और बासिर अहमद को लगातार झटके देकर नेपाल की मुश्किलें बढ़ा दीं.

भारतीय गेंदबाजों की धारदार गेंदबाजी के सामने नेपाल का शीर्ष क्रम पूरी तरह बिखर गया. सातवें ओवर तक टीम ने 17 रनों पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद भी विकेट गिरने का सिलसिला नहीं थमा. हर्षित और प्रिंस ने मिलकर नेपाल के नौ बल्लेबाजों को आउट किया. शाहबाज अहमद ने एक विकेट लिया.

Terrific start with the ball 👌 Harshit Rana 🤝 Prince Yadav 4️⃣ wickets in no time for India A Updates ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm #TeamIndia | #INDAvNEP | #RisingStarsAsiaCup https://t.co/xElAbC0CPb

हर्षित राणा ने 6 ओवरों में 16 रन देकर 4 विकेट चटकाए. वहीं, प्रिंस यादव ने महज 5 ओवरों में 6 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. नेपाल की पूरी टीम 11.3 ओवरों में सिर्फ 26 रन बनाकर सिमट गई. हैरानी की बात यह रही कि नेपाल का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका.

नेपाल का 26 रनों पर सिमटना लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास के सबसे छोटे टीम स्कोर में शामिल हो गया. यह इस प्रारूप का पांचवां सबसे कम ऑलआउट स्कोर है. भारत ए ने 306 रनों से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपने इरादे भी साफ कर दिए हैं.

तिलक वर्मा की कप्तानी में भारत ए के लिए यह शानदार आगाज रहा. बल्लेबाजों ने 332 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया तो गेंदबाजों ने नेपाल को 26 रनों पर समेटकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/india-a-beat-nepal-by-306-runs-harshit-rana-prince-yadav-asia-cup-rising-stars-bmsp-dskc-2701773-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology