शादी का प्रपोजल देने पहुंचा युवक, लड़की के पिता और पड़ोसियों ने जमकर की पिटाई, इलाज के दौरान मौत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक युवक की पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी अभिनव के रूप में हुई है. आरोप है कि 7 नवंबर को अभिनव एक लड़की के घर पहुंचा था.

दिल्ली के मधु विहार इलाके में एक युवक की पिटाई के बाद मौत का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी अभिनव के रूप में हुई है. आरोप है कि 7 नवंबर को अभिनव एक लड़की के घर पहुंचा था.

वह लड़की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है. वहां शादी का प्रस्ताव रखने पर लड़की के पिता और पड़ोसियों ने कथित तौर पर उसकी जमकर पिटाई कर दी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 14 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक, अभिनव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला था और चेन्नई में काम करता था. 7 नवंबर को वह चेन्नई से दिल्ली पहुंचा था. इसके बाद वह पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में रहने वाली एक लड़की के घर गया. बताया जा रहा है कि यह लड़की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है. अभिनव ने वहां पहुंचकर लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था.

आरोप है कि अभिनव के शादी का प्रस्ताव रखने से लड़की के घरवाले नाराज हो गए. इसके बाद लड़की के पिता और परिवार के अन्य लोगों ने अभिनव के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान कुछ पड़ोसी भी कथित तौर पर मारपीट में शामिल हो गए. सभी ने मिलकर अभिनव की जमकर पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अस्पताल में अभिनव का इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका. आखिरकार 14 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया. इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस ने लड़की के पिता समेत कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें जेल भेज दिया.

इस मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है. फिलहाल हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. घटना के पीछे के सभी तथ्यों और मारपीट में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/crime/news/story/delhi-madhupur-abhinav-murder-social-media-influencer-father-arrested-pvzs-rpti-2701767-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World