कश्मीर के गांव में आबादी के बीच पहुंचे काले भालू, एक मादा और अर्ध-वयस्क भालू को बेहोश कर पकड़ा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में काले भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. कहेरपोरा इलाके में एक रिहायशी बस्ती के बीच पेड़ पर तीन काले भालू दिखाई दिए. सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग में काले भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. कहेरपोरा इलाके में एक रिहायशी बस्ती के बीच पेड़ पर तीन काले भालू दिखाई दिए. सूचना मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.

टीम ने एक मादा भालू और एक अर्ध-वयस्क भालू को ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से बेहोश कर सुरक्षित पकड़ लिया. हालांकि, तीसरा भालू मौके से भागने में कामयाब रहा. वन्यजीव विभाग की टीम उसकी तलाश कर रही है.

कहेरपोरा इलाके में लोगों ने तीन काले भालुओं को एक पेड़ पर देखा. इसके बाद वन्यजीव नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई.

सूचना मिलने पर अचबल वन्यजीव नियंत्रण कक्ष की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन में डूरू नियंत्रण कक्ष और कोकरनाग पुलिस स्टेशन की टीम ने भी सहयोग किया.

काफी सावधानी के साथ चलाए गए अभियान में मादा और अर्ध-वयस्क भालू को बेहोश कर पकड़ लिया गया. तीसरा भालू टीम की पकड़ में नहीं आ सका. रेस्क्यू किए गए दोनों भालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया. देखें VIDEO:- 

इससे पहले मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कई इलाकों में भी जंगली भालुओं की आवाजाही सामने आई थी. रिपोरा, लार, वलीवार और गुटलीबाग जैसे इलाकों में भालुओं के दिखाई देने से लोग डरे हुए हैं.

वन्यजीव विभाग ने गांदरबल में भी रेस्क्यू टीमें तैनात की हैं. हाल ही में रिपोरा इलाके में एक भालू को बेहोश कर पकड़ा गया था. अधिकारियों के मुताबिक, रिहायशी इलाकों से भालुओं की मौजूदगी की सूचना मिलने पर टीमें मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही हैं.

कश्मीर घाटी में रिहायशी इलाकों के आसपास भालुओं की आवाजाही वन्यजीव विभाग के लिए चुनौती बनी हुई है. लगातार मिल रही सूचनाओं के बाद विभाग की टीमें सतर्क हैं.

स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि भालू दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और उसे पकड़ने या भगाने की कोशिश न करें. इसकी सूचना तुरंत वन्यजीव विभाग को दें. सुबह और शाम के समय अकेले बाहर निकलने से भी बचें.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/jammu-kashmir/story/kashmir-kokernag-black-bear-cubs-rescue-lcln-strc-2701778-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World