कांगो के दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की मौत... कई घायल
कांगो के पूर्वी शहर बुकावु में गुरुवार को बड़ा हादसा हुआ. यहां दो स्कूलों में आग फैलने से 26 छात्रों की मौत हो गई. इस हादसे में दर्जनों लोग घायल हुए हैं. प्रांतीय सरकार के मुताबिक मरने वालों में 19 लड़कियां और 7 लड़के शामिल हैं. मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.