1 अरब व्यूज वाले गाने से बटोरी सुर्खियां, अब बनीं शाहिद कपूर की हीरोइन, कौन हैं युक्ति थरेजा?

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
एक्ट्रेस युक्ति थरेजा, जिन्होंने 'है जुनून! ड्रीम. डेयर. डोमिनेट' और 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है, अब 'फर्जी सीजन 2' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर शामिल हो रही हैं. (Photo: Instagram/realyukti)

एक्ट्रेस युक्ति थरेजा, जिन्होंने 'है जुनून! ड्रीम. डेयर. डोमिनेट' और 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है, अब 'फर्जी सीजन 2' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर शामिल हो रही हैं. (Photo: Instagram/realyukti)

राज निदिमोरू और कृष्णा डीके की जोड़ी द्वारा डायरेक्ट की गई यह क्राइम थ्रिलर अगले साल OTT पर स्ट्रीम होगी. इसके पहले सीजन ने भारत के OTT सीन में बड़ी पहचान बनाई थी. (Photo: Instagram/realyukti)

वैरायटी इंडिया से बात करते हुए, युक्ति थरेजा ने कन्फर्म किया कि वह इस शो का हिस्सा हैं. एक्ट्रेस ने कहा,  'मैं ‘फर्जी सीजन 2’ में लीड एक्ट्रेस का रोल प्ले कर रही हूं और इस सीजन में मैं अकेली मुख्य महिला किरदार हूं.'  (Photo: Instagram/realyukti)

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मेरे सभी सीन शाहिद कपूर के साथ हैं. मेरा किरदार एक निडर Gen-Z महिला का है जो सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाती है. यह एक मजबूत और कई परतों वाला किरदार है जिसमें काफी गहराई है. मैंने अपने हिस्से की ज़्यादातर शूटिंग पूरी कर ली है, बस लगभग 20% हिस्सा बाकी है, और उम्मीद है कि यह सीजन 2027 के बीच में रिलीज होगा.' (Photo: Instagram/realyukti)

युक्ति थरेजा को 'लुट गए' म्यूजिक वीडियो से लोकप्रियता मिली, जिसमें वह इमरान हाशमी के साथ नजर आई थीं.  (Photo: Instagram/realyukti)

जुबिन नौटियाल द्वारा गाए गए इस गाने को YouTube पर एक अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उन्होंने मलयालम एक्शन फिल्म 'मार्को' में भी काम किया है. (Photo: Instagram/realyukti)

वहीं फर्जी सीजन 2 अगले साल यानी 2027 के बीच में रिलीज होगा. दरअसल ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर का पहला सीजन 2023 में रिलीज हुआ था. वहीं यह स्ट्रीमिंग स्पेस में बड़ी सफलताओं में से एक थी. (Photo: Instagram/realyukti)

पहले सीजन में दरअसल पहले सीजन में दर्शकों ने राशी खन्ना और शाहिद कपूर को देखा था. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है. लेकिन दूसरे सीजन के लिए युक्ति थरेजा को सनी की लव-इंटरेस्ट के तौर पर कास्ट किया गया है. (Photo: Instagram/realyukti)

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/photo/who-is-yukti-thareja-confirmed-as-female-lead-opposite-shahid-kapoor-farzi-season-2-update-tmovg-2660288-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World