महिंद्रा ने तोड़े बिक्री के सारे रिकॉर्ड! एक महीने में बेच डालीं 1.31 लाख गाड़ियां

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
नवरात्रि, दशहरा और फेस्टीव सीजन का असर भारतीय कार बाजार में बखूबी देखने को मिल रहा है. इस दौरान लोगों ने जमकर वाहन खरीदारी की है, जिसका बड़ा फायदा महिंद्रा एंड महिंद्रा को भी मिला है. कंपनी ने बीते अक्टूबर 2026 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स दर्ज की है. कंपनी ने घरेलू ...

नवरात्रि, दशहरा और फेस्टीव सीजन का असर भारतीय कार बाजार में बखूबी देखने को मिल रहा है. इस दौरान लोगों ने जमकर वाहन खरीदारी की है, जिसका बड़ा फायदा महिंद्रा एंड महिंद्रा को भी मिला है. कंपनी ने बीते अक्टूबर 2026 में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा मंथली सेल्स दर्ज की है. कंपनी ने घरेलू बाजार में 73,338 SUV बेची हैं. इतना ही नहीं, सभी व्हीकल सेगमेंट को मिलाकर महिंद्रा की कुल बिक्री 1.31 लाख यूनिट के पार पहुंच गई है. 

महिंद्रा ने अक्टूबर में घरेलू बाजार में कुल 73,338 गाड़ियों (एसयूवी) की बिक्री की है. पिछले साल अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 71,624 गाड़ियां बेची थीं. इस तरह सालाना आधार पर कंपनी की SUV बिक्री में 2 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अगर एक्सपोर्ट को भी शामिल किया जाए तो अक्टूबर में कंपनी की कुल यूटिलिटी व्हीकल सेल 74,904 यूनिट रही है. वहीं, सभी ऑटोमोटिव सेगमेंट को मिलाकर महिंद्रा ने इस दौरान कुल 1,31,109 वाहन बेचे हैं. यह पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी ज्यादा है.यह भी पढें: Hyundai के इतिहास की सबसे बड़ी सेल, ताबड़तोड़ बेची कारें

महिंद्रा की SUV बिक्री में सिर्फ अक्टूबर में ही तेजी नहीं आई है, बल्कि फाइनेंशियल ईयर 2026-27 की पहली छमाही में भी कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच कंपनी की घरेलू यूटिलिटी व्हीकल बिक्री 17 फीसदी बढ़कर 4,31,480 यूनिट हो गई है. पिछले फाइनेंशियल ईयर के फर्स्ट हाफ में यह आंकड़ा 3,69,194 यूनिट था.कमर्शियल व्हीकल और थ्री-व्हीलर 

महिंद्रा के कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में अक्टूबर के दौरान मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला है. 2 टन से 3.5 टन वजन वाले लाइट कमर्शियल व्हीकल (LCV) की घरेलू बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 28,654 यूनिट हो गई है. वहीं, 2 टन से कम वजन वाले लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 4 फीसदी की गिरावट आई है. इस सेगमेंट में कंपनी ने कुल 4,383 यूनिट बेची हैं. दूसरी तरफ, इलेक्ट्रिक मॉडल सहित थ्री-व्हीलर की बिक्री में 38 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अक्टूबर में इस सेगमेंट की कुल बिक्री 17,632 यूनिट रही है.यह भी पढें: 75% नंबर... ऑनलाइन ट्यूटोरियल! लर्निंग DL पाना भी होगा मुश्किल

महिंद्रा के वाहनों की विदेशी बाजारों में भी मांग बढ़ी है. अक्टूबर 2026 में कंपनी का कुल एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 77 फीसदी बढ़कर 7,102 यूनिट पर पहुंच गया है. 

महिंद्रा के ऑटोमोटिव बिजनेस के प्रेसिडेंट डॉ. वेलुसामी आर ने कहा कि अक्टूबर कंपनी के लिए एक ऐतिहासिक महीना रहा, क्योंकि इस दौरान SUV बिक्री 73,338 यूनिट और सभी सेगमेंट की कुल वाहन बिक्री 1,31,109 यूनिट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. उनके मुताबिक, त्योहारी सीजन और नए अपडेट के साथ पेश किए गए वाहनों की वजह से SUV, पिकअप और थ्री-व्हीलर सेगमेंट में डिमांड बनी हुई है. कंपनी की पहली CNG गाड़ी XUV 3XO ZNG को भी ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/mahindra-records-highest-ever-monthly-sales-october-2026-auaw-dskc-2685726-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology