1.34 लाख रुपये वाला iPhone 17 Pro अब 56,990 रुपये में! जानें कैसे मिल रहा इतना बड़ा डिस्काउंट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Apple का महंगा iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक नई डील सामने आई है. Reliance Digital पर iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत 56,990 रुपये तक पहुंच सकती है. वहीं, iPhone 17 Pro Max को 71,990 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है. 

Apple का महंगा iPhone खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक नई डील सामने आई है. Reliance Digital पर iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की इफेक्टिव कीमत 56,990 रुपये तक पहुंच सकती है. वहीं, iPhone 17 Pro Max को 71,990 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है. 

कैसे 1.34 लाख रुपये वाला iPhone 56,990 रुपये तक पहुंचेगा?

iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत भारत में 1,34,900 रुपये रखी गई थी. Reliance Digital की डील में पहले 9,910 रुपये का इन-स्टोर डिस्काउंट मिल रहा है. इससे फोन की कीमत घटकर 1,24,990 रुपये हो जाती है.

इसके बाद पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 55,000 रुपये तक की वैल्यू मिल सकती है. इसके साथ 10,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का बैंक कैशबैक भी जोड़ा गया है.

इन सभी फायदों को जोड़ने पर कीमत का हिसाब कुछ इस तरह बनता है.

फोन की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये है. इन-स्टोर डिस्काउंट के बाद कीमत 1,24,990 रुपये रह जाती है. पुराने फोन की अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू 55,000 रुपये, अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये और बैंक कैशबैक 3,000 रुपये घटाने के बाद प्रभावी कीमत 56,990 रुपये हो जाती है.

यानी ग्राहक को कुल 77,910 रुपये तक की बचत दिखाई जा रही है. लेकिन यह बचत तभी मिलेगी, जब पुराने फोन की अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू मिले और बाकी सभी ऑफर भी लागू हों.

इस ऑफर में सबसे अहम भूमिका आपके पुराने स्मार्टफोन की है. कंपनी हर फोन के लिए 55,000 रुपये नहीं देगी. एक्सचेंज वैल्यू फोन के मॉडल, उसकी उम्र, हालत और दूसरे मानकों के आधार पर तय होगी.

अगर आपके पास पुराना प्रीमियम iPhone है और उसकी हालत अच्छी है, तो एक्सचेंज में ज्यादा रकम मिलने की संभावना हो सकती है. लेकिन पुराना बजट फोन या खराब हालत वाला डिवाइस देने पर मिलने वाली कीमत काफी कम हो सकती है.

मान लीजिए आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू 55,000 रुपये के बजाय 20,000 रुपये तय होती है. ऐसे में बाकी ऑफर समान रहने पर भी आपको 56,990 रुपये से ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा. इसलिए विज्ञापन में दिखाई गई सबसे कम कीमत को अपनी अंतिम खरीद कीमत न मानें.

खरीदारी से पहले पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू जरूर चेक करें. स्टोर पर डिवाइस की जांच के बाद तय रकम में बदलाव भी हो सकता है.

iPhone 17 Pro Max भी सस्ता, कितनी होगी कीमत?

इस ऑफर में सिर्फ iPhone 17 Pro ही नहीं, बल्कि बड़ा iPhone 17 Pro Max भी शामिल है. इसके 256GB मॉडल की प्रभावी कीमत 71,990 रुपये बताई गई है. इसकी शुरुआती कीमत 1,49,900 रुपये थी.

Pro Max मॉडल की स्क्रीन बड़ी है और इसकी बैटरी भी Pro मॉडल के मुकाबले ज्यादा देर तक चलती है. जो लोग बड़ी स्क्रीन पर वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या फोन से ज्यादा फोटोग्राफी करते हैं, उनके लिए Pro Max एक विकल्प हो सकता है.

हालांकि, दोनों फोन की प्रभावी कीमत तक पहुंचने के लिए एक्सचेंज और बैंक ऑफर की शर्तें लागू होंगी. Pro Max खरीदने से पहले भी अपने पुराने फोन की कीमत और मिलने वाले बोनस की जानकारी लेना जरूरी है.

iPhone 17 Pro सिर्फ Apple के नाम की वजह से महंगा नहीं है. इसमें कंपनी का A19 Pro चिपसेट दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और दूसरे भारी कामों के लिए बनाया गया है. फोन में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें ProMotion तकनीक के साथ 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है.

कैमरे की बात करें तो इसके पीछे तीन 48MP कैमरे दिए गए हैं. इनमें मुख्य कैमरा, अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टेलीफोटो कैमरा शामिल हैं. इससे अलग-अलग तरह की तस्वीरें लेने और दूर की चीजों को जूम करके शूट करने में मदद मिलती है. फोन में 18MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है.

वीडियो रिकॉर्डिंग, कैमरा कंट्रोल और Apple के सॉफ्टवेयर फीचर्स इसे उन लोगों के लिए उपयोगी बनाते हैं जो फोन से कंटेंट बनाते हैं. हालांकि, अगर आपका इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग, सोशल मीडिया और सामान्य फोटोग्राफी तक सीमित है, तो इतना महंगा Pro मॉडल खरीदना जरूरी नहीं है.

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-deals-/story/iphone-17-pro-reliance-digital-discount-exchange-bank-offer-ttecm-dskc-2689047-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology