बिहार की जोड़ी नंबर-1! पहले नीतीश की गाड़ी में सम्राट, अब CM सम्राट की गाड़ी में निशांत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बिहार की राजनीति में इन दिनों एक तस्वीर खूब चर्चा में है. सुर्खियां बटोर रही इस तस्वीर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी गाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को बैठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस फोटो को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इसकी दिलचस्प बात यह है कि...

बिहार की राजनीति में इन दिनों एक तस्वीर खूब चर्चा में है. सुर्खियां बटोर रही इस तस्वीर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी गाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को बैठाकर ले जाते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस फोटो को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. इसकी दिलचस्प बात यह है कि इस तस्वीर का कनेक्शन बिहार की पुरानी सियासत से भी है.

एक समय था जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री थे. उस समय सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री हुआ करते थे. उस दौरान नीतीश कुमार अपनी गाड़ी में सम्राट चौधरी को साथ लेकर चलते थे. अब सत्ता की तस्वीर बदल चुकी है. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी से हट चुके हैं और सम्राट चौधरी राज्य के मुख्यमंत्री हैं. वहीं, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब सम्राट सरकार में स्वास्थ्य मंत्री हैं.

बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार और CM सम्राट चौधरी की साथ वाली तस्वीरें पहले भी चर्चा में रही हैं. नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहने के दौरान सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री थे. दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आते थे. अब सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बन चुके हैं. ऐसे में उनकी गाड़ी में निशांत कुमार की मौजूदगी ने पुरानी तस्वीर की याद दिला दी है.

दरअसल, वायरल हो रही यह तस्वीर दो दिन पुरानी है. पटना में वाटर मेट्रो के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक ही गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हुए थे. यही तस्वीर अब बिहार की सियासत में चर्चा का विषय बनी हुई है. 

पहले नीतीश कुमार की गाड़ी में सम्राट चौधरी नजर आते थे और अब सम्राट की गाड़ी में निशांत कुमार दिखाई दे रहे हैं. लोग इसे बिहार की राजनीति में बदलती सत्ता और बदलती भूमिकाओं से जोड़कर देख रहे हैं.

पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर पहले भी डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, उन्होंने यह जिम्मेदारी नहीं ली. इसके बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई. अब सम्राट चौधरी के साथ उनकी तस्वीर सामने आने के बाद एक बार फिर उनके डिप्टी सीएम बनने की चर्चा तेज हो गई है. हालांकि, फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: बिहार में क्राइम है, अपराध नहीं! CM सम्राट चौधरी के बयान पर प्रशांत किशोर का तंज

अगर निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जाता है तो वह सरकार में औपचारिक रूप से दूसरे नंबर पर होंगे. फिलहाल यह तस्वीर बिहार की राजनीति में बदलती सत्ता और नेताओं की बदलती भूमिकाओं की कहानी बयां कर रही है. नीतीश की गाड़ी में सम्राट और अब सम्राट की गाड़ी में निशांत. इसी बदली हुई तस्वीर को बिहार की सियासत में 'जोड़ी नंबर 1' के तौर पर देखा जा रहा है.

Original Source
https://www.aajtak.in/bihar/story/bihar-politics-samrat-chaudhary-nishant-kumar-car-jodi-number-one-nitish-kumar-ntc-aktw-rptc-2694813-2026-11-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World