स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे 10 जनपथ, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है. इस बीच पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा, राजीव शुक्ला, राजेंद्र पाल गौतम और स्वामी प्रसाद मौर्य 10 जनपथ पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाका...

यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है. इस बीच पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा, राजीव शुक्ला, राजेंद्र पाल गौतम और स्वामी प्रसाद मौर्य 10 जनपथ पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक, स्वामी प्रसाद मौर्य कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे. बताया जा रहा है कि मौर्य अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर सकते हैं.

बता दें, स्वामी प्रसाद मौर्य बहुजन समाज पार्टी (BSP) को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सदस्य बने थे, लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव से पहले मौर्य ने बीजेपी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे.   

वह उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री, सदन के नेता और विपक्ष के नेता रहे हैं. वह योगी आदित्यनाथ मंत्रालय में श्रम, रोजगार और समन्वय के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत थे. स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्म 2 जनवरी 1954 को उत्तर प्रदेश राज्य के प्रतापगढ़ जिले के चकवाड़ में बदलू मौर्य के यहां हुआ था.

दशकों तक बसपा, फिर BJP और कुछ साल सपा में रहने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी पार्टी  राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी (RSSP) बनाई थी. अब मौर्य की पार्टी के कांग्रेस में विलय की खबरें सामने आने लगी हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/shyam-sundar-sharma-rajeev-shukla-swami-prasad-maurya-congress-rahul-gandhi-10-janpath-ntc-amkr-dskc-2660000-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World