स्कूल में घुसकर 10वीं के छात्रा पर आरी से हमला, अनंतपुर में दहला देने वाली वारदात

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रापताडु में स्कूल परिसर के अंदर 10वीं कक्षा की एक छात्रा पर लकड़ी काटने वाली आरी से जानलेवा हमला किया गया. वारदात के दौरान स्कूल में छात्र और शिक्षक मौजूद थे. दिनदहाड़े स्कूल के अंदर हुई इस घटना से पूरे ...

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां रापताडु में स्कूल परिसर के अंदर 10वीं कक्षा की एक छात्रा पर लकड़ी काटने वाली आरी से जानलेवा हमला किया गया. वारदात के दौरान स्कूल में छात्र और शिक्षक मौजूद थे. दिनदहाड़े स्कूल के अंदर हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

जानकारी के मुताबिक घटना स्कूल के समय की है. आरोप है कि एक व्यक्ति स्कूल परिसर में घुस आया और छात्रा पर अचानक आरी से हमला कर दिया. हमले में छात्रा का गला काटने की कोशिश की गई. हमलावर ने उसके चेहरे और सिर पर भी गंभीर वार किए. हमले के बाद छात्रा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी.

स्कूल परिसर में हमले से मची अफरा-तफरी स्कूल के अंदर इस तरह की हिंसक वारदात से छात्रों और स्कूल स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई. गंभीर रूप से घायल छात्रा को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. छात्रा की हालत को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.

पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है. शुरुआती जानकारी में हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी स्कूल परिसर के अंदर कैसे दाखिल हुआ और उसने छात्रा को निशाना क्यों बनाया.

स्कूल जैसे सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में एक नाबालिग छात्रा पर इस तरह का जानलेवा हमला कई गंभीर सवाल खड़े करता है. अब पुलिस जांच से ही इस खौफनाक वारदात की असली वजह सामने आ सकेगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/ananthapur-school-classroom-girl-attacked-with-saw-video-lcly-rpti-2684980-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World