'दायरा' बनी करीना कपूर की 10वीं A-रेटेड फिल्म, प्रीति जिंटा की कॉमेडी पर भी सेंसर बोर्ड सख्त!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बॉक्स ऑफिस पर अगला हफ्ता काफी दिलचस्प बीतने वाला है. 18 सितंबर को बॉलीवुड से दो दमदार फिल्में- दायरा और वाइब रिलीज हो रही हैं. दायरा, जो करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसे मेघना गुलजार ने डाययरेक्ट किया है. वहीं वाइब एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है जो कुणाल ...

बॉक्स ऑफिस पर अगला हफ्ता काफी दिलचस्प बीतने वाला है. 18 सितंबर को बॉलीवुड से दो दमदार फिल्में- दायरा और वाइब रिलीज हो रही हैं. दायरा, जो करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की क्राइम थ्रिलर फिल्म है जिसे मेघना गुलजार ने डाययरेक्ट किया है. वहीं वाइब एक स्पाई-कॉमेडी फिल्म है जो कुणाल खेमू ने बनाई है, जिसमें प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और निरहुआ जैसे कलाकार हैं. 

दायरा और वाइब- दोनों ही अलग जॉनर की फिल्में हैं. एक सस्पेंस-क्राइम थ्रिलर, तो दूसरी कॉमेडी फिल्म. ऐसे में इन फिल्मों को सेंसर बोर्ड से भी अलग तरह का सर्टिफिकेट मिलने की आशंका थी. हालांकि जो रिपोर्ट इसके सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर सामने आई है, वो चौंकाने वाली है. 

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट अनुसार, सेंसर बोर्ड ने दोनों फिल्मों- दायरा और वाइब को A सर्टिफिकेट दिया है. करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म दायरा को 11 सितंबर के दिन सेंसर बोर्ड ने पास किया था और इसे A सर्टिफिकेट मिला. सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म की लंबाई 143.16 मिनट यानी 2 घंटे, 23 मिनट और 16 सेकंड है. 

दायरा करीना कपूर खान के करियर की 10वीं ऐसी फिल्म बन गई है, जिसे A सर्टिफिकेट मिला है. इससे पहले उनकी अजनबी (2001), चमेली (2003), देव (2004), ओमकारा (2006), कुर्बान (2009), हीरोइन (2012), उड़ता पंजाब (2016), वीरे दी वेडिंग (2018) और द बकिंघम मर्डर्स (2024) को भी A सर्टिफिकेट मिला था. 

वहीं, फिल्म वाइब की बात करें तो इस कॉमेडी फिल्म को भी ‘एडल्ट्स ओनली’ सर्टिफिकेट मिला है. सेंसर बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक फिल्म की लंबाई 145.55 मिनट यानी 2 घंटे, 25 मिनट और 55 सेकंड है. ये फिल्म प्रीति जिंटा की वापसी के बाद उनकी दूसरी फिल्म है. उनकी पिछली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ पिछले महीने रिलीज हुई थी और उसे भी A सर्टिफिकेट मिला था.

सेंसर बोर्ड का ये फैसला शायद कई लोगों को हैरान कर सकता है. दायरा को A सर्टिफिकेट मिलना समझ में आता है क्योंकि फिल्म की कहानी वयस्क और मैच्योर दर्शकों के लिए है. लेकिन वाइब एक ऐसी मजेदार फिल्म लगती है, जिसे हर उम्र का शख्स देख सकता है. ट्रेलर में दिखाई गई कॉमेडी भी उतनी एडल्ट नहीं नजर आती, अब ऐसा फैसला क्यों लिया गया ये तो फिल्म देखकर ही मालूम होगा. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/kareena-kapoor-daayra-movie-a-rating-cbfc-kunal-kemmu-comedy-movie-vibe-adult-certificate-tmovj-dskc-2641565-2026-09-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World