पत्नी को 10 फीट तक घसीटती गई बाइक, मौत के बाद कोरियोग्राफर ने डाला रोते हुए VIDEO... 96 घंटे बाद पकड़ा गया आरोपी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अहमदाबाद के शीलज में पति की आंखों के सामने पत्नी की जान लेने वाले सड़क हादसे की कहानी किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है. 12 सितंबर की रात गरबा क्लास से लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार पल्सर ने टक्कर मार दी थी. स्कूटर पर सवार निशि करीब 10 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गईं और इलाज के दौरान ...

अहमदाबाद के शीलज में पति की आंखों के सामने पत्नी की जान लेने वाले सड़क हादसे की कहानी किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है. 12 सितंबर की रात गरबा क्लास से लौट रहे दंपति को तेज रफ्तार पल्सर ने टक्कर मार दी थी. स्कूटर पर सवार निशि करीब 10 फीट तक सड़क पर घिसटती चली गईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद आरोपी बाइक वहीं छोड़कर फरार हो गया.

हादसे के चार दिन बाद बोपल पुलिस ने आरोपी सुनील परमार को राजस्थान के डूंगरपुर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, सुनील थलतेज में घरेलू सहायक के तौर पर काम करता था. हादसे की रात वह पल्सर चला रहा था. टक्कर इतनी तेज थी कि सुनील के सिर और पीठ में भी गंभीर चोटें आईं. आसपास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी और 108 के जरिए उसे सोला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया.

यह भी पढ़ें: हादसे का ड्रामा, सिर पर हथौड़ा मारकर मर्डर... वायरल वीडियो ने ले ली सोफिया की जान, अहमदाबाद में ऑनर किलिंग!

अस्पताल में होश आने के बाद सुनील को पुलिस के डर का अंदेशा हुआ और वह वहां से अपने दोस्त के घर चला गया. इसके बाद बस से डूंगरपुर पहुंचा और बिना इलाज कराए घर पर आराम करने लगा. दूसरी तरफ पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. हादसे के बाद मौके पर छोड़ी गई बाइक की जांच की गई तो पता चला कि उसका संबंध राजस्थान से है.

पुलिस ने उस घर के मालिक का बयान भी लिया, जहां सुनील काम करता था. जांच में सामने आया कि वह डूंगरपुर का रहने वाला है. इसके बाद बोपल पुलिस की टीम उसके बताए पते पर पहुंची. पुलिस के सामने आते ही सुनील ने हादसे की बात कबूल कर ली. हालांकि, उसे यह जानकारी नहीं थी कि उसकी टक्कर से महिला की मौत हो चुकी है.

जैसे ही पुलिस ने सुनील को निशि की मौत की जानकारी दी, वह फूट-फूटकर रोने लगा. इसके बाद पुलिस उसे अहमदाबाद लेकर आई और उसका प्राथमिक उपचार कराया. पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद आरोपी पहले सोला सिविल अस्पताल गया, फिर दोस्त के घर पहुंचा और वहां से राजस्थान के डूंगरपुर स्थित अपने घर चला गया था.

इस हादसे में जान गंवाने वाली निशि, कोरियोग्राफर हार्दिक दर्जी की पत्नी थीं. हादसे के समय दोनों गणेशोत्सव का सामान लेकर रात में घर लौट रहे थे. निशि एक्सेस स्कूटर पर थीं, जबकि हार्दिक बाइक पर सवार थे. शीलज कैनाल रोड पर मुड़ते समय तेज रफ्तार पल्सर ने स्कूटर को टक्कर मार दी. हादसे का भयावह सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था.

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर हादसे के दो दिन बाद हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोते हुए वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और सीसीटीवी, बाइक तथा आरोपी के काम से जुड़े लोगों की जानकारी को जोड़ते हुए डूंगरपुर तक पहुंच बनाई.

DYSP के मुताबिक, आरोपी घटनास्थल पर ही बाइक छोड़कर भाग गया था. यही बाइक जांच में पुलिस के लिए अहम सुराग बनी. पुलिस के अनुसार सुनील हादसे के बाद घायल था, लेकिन उसने इलाज नहीं कराया और घर जाकर आराम करता रहा. 96 घंटे के भीतर पुलिस ने उसकी पहचान कर राजस्थान से उसे पकड़ लिया. अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/gujarat/story/ahmedabad-sheelaj-hit-and-run-accused-arrested-rajasthan-96-hours-later-lclcn-rptc-2644153-2026-09-16?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World