होटल रूम नंबर 101 में मिली ब्यूटीशियन की लाश, कमरे से निकलने वाला दीपक अब पुलिस के रडार पर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है. महिला होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अब इस मामले में पुलिस...

इंदौर के एलएक्स होटल के कमरा नंबर 101 में ब्यूटीशियन सोनिला शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है. महिला होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिली थी. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. अब इस मामले में पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है, जो महिला के साथ होटल के कमरे में मौजूद था.

पुलिस के मुताबिक, सोनिला शर्मा की मौत की सूचना करीब दो बजे मिली थी. इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने महिला का पोस्टमॉर्टम कराया है. प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम में फंदे से मौत का एंगल सामने आया है. हालांकि मौत की वास्तविक वजह क्या रही, यह शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.

जानकारी के अनुसार, सोनिला शर्मा के होटल पहुंचने के करीब एक घंटे बाद पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल भी होटल के कमरा नंबर 101 में पहुंचा था. बताया जा रहा है कि वह करीब 40 मिनट तक कमरे में रहा. इसके बाद वह कमरे से बाहर निकला और होटल स्टाफ को सोनिला के बेहोश होने की जानकारी दी. होटल स्टाफ को जानकारी मिलने के बाद महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. हालांकि तब तक उनकी हालत गंभीर थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस पूरे मामले में पुलिस को CCTV फुटेज भी मिला है. इसमें महिला को कार से अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है. पुलिस होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज और घटनाक्रम से जुड़े दूसरे तथ्यों की जांच कर रही है. पुलिस अब दीपक खंडेलवाल की तलाश कर रही है. उसके मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी. पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि होटल के कमरे में क्या हुआ था और महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई.

प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम में फंदे से मौत का एंगल सामने आने के बाद अब पुलिस शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. इसी रिपोर्ट से मौत की वास्तविक वजह को लेकर तस्वीर ज्यादा साफ हो सकेगी. पुलिस ने मामले में सोनिला शर्मा के परिजनों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए राजगढ़ ले गए हैं. फिलहाल पुलिस के सामने सबसे अहम सवाल यही है कि होटल के कमरा नंबर 101 में सोनिला शर्मा के साथ क्या हुआ. दीपक खंडेलवाल के मिलने और उससे पूछताछ के बाद इस मामले से जुड़े कई तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

Original Source
https://www.aajtak.in/madhya-pradesh/story/indore-lx-hotel-beautician-sonila-sharma-death-deepak-khandelwal-police-investigation-lclar-strc-2640977-2026-09-11?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World