'उन्होंने भारत को कभी निराश नहीं किया...', सिराज को प्लेइंग-11 से बाहर रखने पर भड़के सुनील गावस्कर, सेलेक्शन पर उठाए सवाल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबले में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भाग नहीं ले पाए हैं. सिराज को ड्रॉप करने का फैसला भारतीय फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञों को रास नहीं आ रहा है. अब मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज के शुरुआती मुकाबले में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भाग नहीं ले पाए हैं. सिराज को ड्रॉप करने का फैसला भारतीय फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञों को रास नहीं आ रहा है. अब मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. गावस्कर कहा कि सिराज ने ऐसा कोई प्रदर्शन नहीं किया है, जिसके आधार पर उन्हें बाहर रखा जाए.

सुनील गावस्कर ने वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में टॉस के बाद सोनी स्पोर्ट्स से कहा, 'मुझे लगा था कि आखिरी वनडे खेलने के बाद उन्हें टेस्ट में मौका मिलेगा, लेकिन यह हैरान करने वाला फैसला है. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने भारत को कभी निराश किया है.' उन्होंने सिराज की मौजूदा गेंदबाजी लय पर भी भरोसा जताया. गावस्कर के मुताबिक, उनकी गेंदबाजी में कोई कमी नजर नहीं आती और उन्हें टीम से बाहर रखने की वजह समझना मुश्किल है.

सुनील गावस्कर ने अंशुल कम्बोज और प्रसिद्ध कृष्णा को सिराज से पहले मौका दिए जाने पर भी सवाल किया. उन्होंने याद दिलाया कि कम्बोज ने 2025 में टेस्ट डेब्यू किया था, जबकि कृष्णा ने 2023 में अपना पहला टेस्ट खेला था.यह भी पढ़ें: 70 रन पर 5 विकेट, फिर हेनरी न‍िकोल्स-ग्लेन फ‍िल‍िप्स की 173 रन की साझेदारी... टीम इंड‍िया वेल‍िंगटन टेस्ट में कहां चूकी?

सुनील गावस्कर ने कहा, 'आपके पास मोहम्मद सिराज जैसा अनुभवी गेंदबाज उपलब्ध था, लेकिन आपने उसे नहीं चुना. मेरे लिए यह समझना मुश्किल है कि सिराज को अपने शीर्ष चार गेंदबाजों में शामिल नहीं किया गया.'

उन्होंने यह भी कहा कि गेंदबाजों के प्रदर्शन को केवल इकॉनमी रेट और गेंद की मूवमेंट के आधार पर नहीं आंकना चाहिए. उनके मुताबिक, शुरुआती सत्र के बाद भारत को लगातार विकेट मिलते तो मुकाबले की स्थिति अलग हो सकती थी.यह भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में बवाल... अंपायर के फैसले पर भड़के शुभमन गिल, हुई तीखी बहस, VIDEO

मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. जसप्रीत बुमराह ने कप्तान टॉम लैथम को पहले ही ओवर में बिना खाता खोले बोल्ड कर दिया. शुरुआती सत्र में बुमराह ने दो विकेट लिए, जबकि आकाश दीप और अंशुल कम्बोज को एक-एक सफलता मिली.

हालांकि, दूसरे और तीसरे सत्र में न्यूजीलैंड ने वापसी की. हेनरी निकोल्स ने शतक लगाया और ग्लेन फिलिप्स भी शतक के करीब पहुंच गए. बुमराह तीन विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को कोई सफलता नहीं मिली.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/sunil-gavaskar-slams-team-india-for-dropping-mohammed-siraj-ind-vs-nz-1st-test-wellington-tspoa-dskc-2700454-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World