दिल्ली में 11 पुलिस अफसरों का प्रमोशन, विवेक भगत बने ADCP

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
2018 बैच के DANIPS अधिकारी विवेक भगत को ACP से पदोन्नत कर ADCP बनाया गया है. उनकी पदोन्नति से संबंधित सूची सोमवार को जारी की गई. जानकारी के मुताबिक, यह नियमित पदोन्नति है और विवेक भगत इस प्रमोशन के लिए पहले से पात्र थे. उनके साथ 11 अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है.

2018 बैच के DANIPS अधिकारी विवेक भगत को ACP से पदोन्नत कर ADCP बनाया गया है. उनकी पदोन्नति से संबंधित सूची सोमवार को जारी की गई. जानकारी के मुताबिक, यह नियमित पदोन्नति है और विवेक भगत इस प्रमोशन के लिए पहले से पात्र थे. उनके साथ 11 अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है.

विवेक भगत का नाम हाल के दिनों में हुए विरोध प्रदर्शनों को लेकर भी चर्चा में रहा है. 3 अक्टूबर को हुए प्रदर्शन के दौरान उन पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए थे. हालांकि, ये आरोप हैं और इनके संबंध में किसी निष्कर्ष को आरोपों की पुष्टि के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.

इससे पहले जुलाई में CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान विवेक भगत पर कथित तौर पर हमला किए जाने की बात भी सामने आई थी. इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और उन्हें कई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था.

यह भी पढ़ें: 'जो महिला सवाल करे उसे चुप करा दो...', राहुल गांधी ने अमित शाह और दिल्ली पुलिस को घेरा

अधिकारियों के मुताबिक, भगत की पदोन्नति नियमित प्रक्रिया के तहत हुई है और यह पहले से होना था जिसके बारे में आज ऑर्डर जारी हुआ है.. उनके साथ 11 अन्य अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है.

जिन 12 अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है उनमें, डॉ. विकास श्योकंद, ए. वेंकटेश, गुरसेवक सिंह, रेनू लता, विदुषी कौशिक, मनु हिमांशु, साकारिया मिहिर प्रवीणभाई, गरिमा तिवारी, विवेक भगत, आशीष कुमार, मनीष लाडला और रोहित गुप्ता का नाम शामिल है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/vivek-bhagat-danips-officer-promoted-adcp-2018-batch-delhi-police-news-ntc-ksrj-rptc-2662185-2026-10-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World