₹12 हजार से कम में धांसू फोन, 7000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अगर आप भी इस दिवाली के त्योहार पर नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक नए फोन के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते है.

अगर आप भी इस दिवाली के त्योहार पर नया फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको एक नए फोन के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते है.

Karbonn Rebel स्मार्टफोन पर ऐमेजॉन लिमिटेड टाइम डील चल रही है. इसकी MRP 14,999 रुपये है, लेकिन सेल में आप इसे 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

फीचर्स की बात करें तो आपको इसमें 6.75 इंच का HD+ पंच होल डिस्प्ले मिलता है. इसके साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो आपको स्मूथ एक्सपीरियंस देता है.

बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. इसे चार्ज करने के लिए 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.

शानदार कैमरा क्वालिटी के लिए इसमें 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिससे आप अच्छी डिटेल वाली फोटो क्लिक कर सकते हैं. सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

यह स्मार्टफोन आपके नॉर्मल इस्तेमाल के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसमें MediaTek G81 प्रोसेसर दिया गया है. इसकी मदद से आप मल्टीटास्किंग भी कर सकते हैं.

सबसे खास बात यह है कि इस फोन में आप 1TB तक का एक्सपेंडेबल स्टोरेज लगा सकते हैं. साथ ही इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है.

अगर आपका फोन धूप में इस्तेमाल होता है, तो इसमें 650 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है, जिससे आपको धूप में भी स्क्रीन देखने में आसानी होगी.

अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में Karbonn Rebel खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह स्मार्टफोन आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/technology/karbonn-rebel-price-specifications-amazon-sale-7000mah-battery-prym-287273-04-11-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World