प्रयागराज: नीलगाय के बच्चे पर झपटा 12 फीट का अजगर, देखते ही देखते निगल गया- VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक विशाल अजगर ने पूरे गांव में ऐसा खौफ पैदा किया कि लोग अपने बच्चों और पालतू जानवरों को लेकर घरों में दुबक गए. करीब 12 फीट लंबा अजगर खेतों से निकलकर सीधे आबादी की ओर पहुंच गया. ग्रामीणों ने जब उसे देखा तो खेतों में काम कर रहे लोग दूर भागने लगे. देखते...

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक विशाल अजगर ने पूरे गांव में ऐसा खौफ पैदा किया कि लोग अपने बच्चों और पालतू जानवरों को लेकर घरों में दुबक गए. करीब 12 फीट लंबा अजगर खेतों से निकलकर सीधे आबादी की ओर पहुंच गया. ग्रामीणों ने जब उसे देखा तो खेतों में काम कर रहे लोग दूर भागने लगे. देखते ही देखते गांव में अजगर के पहुंचने की खबर फैल गई और लोग दहशत में आ गए.

मामला गंगापार के थरवई थाना क्षेत्र के इमलहिया गांव का है. ग्रामीणों के मुताबिक अजगर करीब 12 फीट लंबा था और उसका वजन भी काफी अधिक था. अजगर को आबादी की तरफ बढ़ता देख ग्रामीणों ने सबसे पहले बच्चों को घरों के अंदर कर दिया. बकरी-बकरे समेत दूसरे पालतू पशुओं को भी सुरक्षित जगहों पर हटा दिया गया.

6 मिनट में निगला 20 KG का नीलयगाय का बच्चा इसी बीच अजगर की नजर करीब 20 किलो के नीलगाय के बच्चे पर पड़ी. उसने बच्चे को अपनी पकड़ में जकड़ लिया. ग्रामीण दूर खड़े होकर यह खौफनाक मंजर देखते रहे. कुछ देर तक जकड़ने के बाद अजगर ने करीब 6 मिनट में नीलगाय के बच्चे को धीरे-धीरे निगल लिया. इस दौरान किसी की भी अजगर के करीब जाने की हिम्मत नहीं हुई.

ग्रामीणों ने मोबाइल फोन से पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो में विशाल अजगर और उसके आसपास खड़े लोगों को देखा जा सकता है. घटना के बाद गांव में कई घंटे तक डर का माहौल बना रहा. लोग अजगर के दोबारा किसी घर या पशु की तरफ जाने को लेकर आशंकित रहे.

निगलने के 42 मिनट बाद अजगर ने उगल दिया नीलगाय का बच्चा हैरानी की बात यह रही कि करीब 42 मिनट बाद अजगर ने नीलगाय के बच्चे को उगल दिया. इसके बाद भी ग्रामीण काफी देर तक मौके से दूर खड़े रहे. बताया गया कि करीब 6 घंटे तक गांव में अजगर को लेकर दहशत बनी रही.

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी से अजगर को पकड़ लिया. टीम ने उसे सुरक्षित तरीके से बोरे में बंद किया और मौके से ले गई. अजगर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.  

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/prayagraj-12-feet-python-pounced-on-baby-nilgai-swallowed-it-with-in-minutes-video-lcly-strc-2654903-2026-09-28?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World