लेटे हनुमान के 13 दिन बाद खुले कपाट, भव्य आरती में गूंजे जय श्रीराम के नारे

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
प्रयागराज के संगम से बड़ी धार्मिक तस्वीर सामने आई है. 13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को 14वें दिन लेटे बजरंगबली मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. गंगा का पानी कम होने के बाद मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई और धुलाई कराई गई. इसके बाद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर...

प्रयागराज के संगम से बड़ी धार्मिक तस्वीर सामने आई है. 13 दिनों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार को 14वें दिन लेटे बजरंगबली मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. गंगा का पानी कम होने के बाद मंदिर परिसर की विशेष साफ-सफाई और धुलाई कराई गई. इसके बाद मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू हुई.

दरअसल, 30 अगस्त से गंगा का पानी मंदिर परिसर तक पहुंच गया था. बाढ़ के पानी के कारण श्रद्धालुओं के लिए कपाट बंद कर दिए गए थे. इस दौरान भक्त मंदिर के बाहर से ही लेटे बजरंगबली के दर्शन करते रहे और वहीं पूजा-अर्चना की.

अब जलस्तर घटने के बाद मंदिर परिसर को साफ किया गया. इसके बाद लेटे बजरंगबली का विधि-विधान से अभिषेक कराया गया और फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया. धार्मिक अनुष्ठान पूरा होने के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए तैयार किया गया.

पूजा-अर्चना के बाद महंत बलवीर गिरि ने बजरंगबली की भव्य आरती की. इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं ने बजरंगबली और जय श्रीराम के नारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया.

कपाट खुलने का 14 दिनों से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए यह दिन बेहद खास रहा. जैसे ही मंदिर के पट खुले, भक्तों ने पहुंचकर लेटे बजरंगबली के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. लंबे अंतराल के बाद मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई.

संगम स्थित लेटे बजरंगबली मंदिर की खास धार्मिक मान्यता है. यहां हनुमान जी लेटी हुई अवस्था में भक्तों को दर्शन देते हैं. इसी वजह से यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है.

गंगा के बढ़े जलस्तर के कारण 13 दिनों तक बंद रहे मंदिर में अब फिर से भक्ति का माहौल दिखाई दिया. बाढ़ का पानी कम होने के बाद सफाई, धुलाई, अभिषेक और श्रृंगार की प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद धार्मिक विधि के अनुसार आरती के साथ कपाट खोले गए.

कपाट खुलने के बाद संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बढ़ गई. भक्तों ने लेटे बजरंगबली के दर्शन कर पूजा की और आशीर्वाद लिया. मंदिर परिसर में जयकारों और ढोल-नगाड़ों की आवाज से माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया.

इस तरह 13 दिनों तक बाढ़ के कारण बंद रहा लेटे बजरंगबली का दरबार अब फिर श्रद्धालुओं के लिए खुल गया है. गंगा का पानी घटने के साथ ही मंदिर में एक बार फिर आस्था और भक्ति का सैलाब नजर आया.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/prayagraj-lete-hanuman-ji-mandir-kapat-open-ganga-flood-aarti-lclcn-strc-2641656-2026-09-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World