सरकारी नौकरी के साथ मिलेगी 14.09 लाख CTC, आवेदन शुरू, होनी चाहिए ये क्वालिफिकेशन  

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने तीन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.  इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से जारी हैं और इच्छुक उम्मीदवार 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं.  इस भर्ती के तहत सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (ग्रेड D), असिस्टेंट (ग्रेड B) और ...

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने तीन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.  इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 29 अक्टूबर से जारी हैं और इच्छुक उम्मीदवार 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं.  इस भर्ती के तहत सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर (ग्रेड D), असिस्टेंट (ग्रेड B) और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ग्रेड B) के तहत पद भरे जाएंगे. IBPS ने यह भर्ती मुंबई के कांदिवली (ईस्ट) स्थित अपने कार्यालय में नियमित नियुक्ति के लिए निकाली है. 

ये भर्ती उम्मीदवारों की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन पोस्ट पर निर्भर करती है. जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से मांगी गई डिग्री होनी चाहिए. सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेड डी के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रॉनिक, कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में भी बीई-बीटेक या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए.

वहीं, सहायक ग्रेड बी के पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 प्रतिशत कुल मार्क्स के साथ बैचलर की डिग्री, खासकर के  साइंस, कॉमर्स स्टैटिसटिक्स, मैथमेटिक्स, इकोनॉमिक्स, कंप्यूटर एप्लीकेशन, आईटी, डेटा एनालिटिक्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन या मैनेजमेंट में होनी चाहिए. वहीं एडवांस एमएस एक्सल स्किल्स भी इस पोस्ट के लिए जरूरी है.

https://www.ibps.in/wp-content/uploads/Advertisement-for-Server-Administrator-Programming-Assistant-and-Assistant-Oct._Nov.-2026.pdf

प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (ग्रेड B) पद के लिए उम्मीदवार के पास फुल टाइम बीएससी (आईटी), बीसीए, बीएससी (कंप्यूटर साइंस) या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा, कंप्यूटर साइंस या आईटी में इंजीनियरिंग डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ इस भर्ती में संबंधित कार्य का अनुभव भी जरूरी है. सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर पद के लिए कम से कम 3 साल का अनुभव मांगा गया है, जबकि असिस्टेंट और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों के पास कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए. 

आईबीपीएस रिक्रूटमेंट के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 250 रुपये की एप्लीकेशन फीस देनी होगी. फीस की भुगतान ऑनलाइन करना होगा. 250 सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को देना होगा. वहीं, अगर सैलरी की बात करें, तो सर्वर एडमिनिस्ट्रेटर ग्रेड डी के उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी हर महीने 35,400 रुपये होगी.

वहीं शुरुआती कुल सैलरी करीब 73,020 रुपये होगी, जबकि अनुमानित सीटीसी 14.09 लाख रुपये होगी. इसके अलावा प्रोग्रामिंग असिस्टेंट ग्रेड बी के उम्मीदवारों के लिए बेसिक सैलरी प्रतिमाह 25,500 रुपये होगी. हालांकि, शुरुआती सैलरी करीब  54,210 रुपये होगी और अनुमानित सीटीसी 10.57 लाख रुपये तक हो सकती है.

इसके बाद असिस्टेंट ग्रेड बी के उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी 25,500 होगी. वही उनके लिए भी शुरुआती कुल सैलरी लगभग 54,210 रुपये होगा और अनुमानित सीटीसी भी 10.57 लाख रुपये होगी.   

इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. 

इसके बाद न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें. 

इसके बाद मांगी गई सारी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें. 

सभी जानकारी को अच्छे से पढ़ लें और फॉर्म सबमिट कर दें.

Original Source
https://www.aajtak.in/education/career/story/ibps-server-administrator-assistant-programming-assistant-recruitment-2026-application-process-eligibility-salary-ngix-dskc-2684876-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World