₹15 हजार से कम में 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
कम कीमत में इतने सारे फीचर्स वाले स्मार्टफोन बहुत कम बचे हैं, लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में, जो कम कीमत में बहुत सारे फीचर्स देता है.

कम कीमत में इतने सारे फीचर्स वाले स्मार्टफोन बहुत कम बचे हैं, लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में, जो कम कीमत में बहुत सारे फीचर्स देता है.

Tecno POP X 5G एक कम कीमत में ज्यादा फीचर्स देने वाला स्मार्टफोन है. इसमें ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जो महंगे स्मार्टफोन में देखने को मिलते हैं. आइए जानते हैं इसकी फीचर्स के बारे में.

इस स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद आप पूरा दिन आसानी से चला सकते हैं. साथ ही, इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

स्मार्टफोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है. इससे फोन को इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस काफी स्मूथ हो जाता है.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा मिलता है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है. इसकी मदद से फोन रोज के काम को काफी आसानी से हैंडल कर सकता है.

अगर आपको अलग और शानदार दिखने वाला स्मार्टफोन पसंद है, तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसका लुक काफी क्लीन और प्रीमियम लगता है.

आपके मल्टीटास्किंग को संभालने के लिए इसमें 4GB और 6GB रैम के दो वेरिएंट मिलते हैं. वहीं, स्टोरेज में 128GB का ऑप्शन दिया गया है.

अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं, तो इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से आसानी से खरीद सकते हैं. इसकी कीमत 14,999 रुपये है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/technology/tecno-pop-x-5g-6500mah-battery-50mp-camera-120hz-price-prym-286302-02-10-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World