बड़े भाई के साथ मैदान पहुंचा 15 साल का कनिष्क, एक्सरसाइज करते ही गश खाकर गिरा; CPR भी नहीं बचा सकी जान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मध्य प्रदेश के इंदौर में मैदान पर एक्सरसाइज करते समय 15 वर्षीय किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा. बड़े भाई और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की. भाई ने CPR भी दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मध्य प्रदेश के इंदौर में मैदान पर एक्सरसाइज करते समय 15 वर्षीय किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ गई. वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ा. बड़े भाई और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की. भाई ने CPR भी दिया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पहचान स्कीम नंबर 78 निवासी कनिष्क बोयत के रूप में हुई है. वह शनिवार को अपने बड़े भाई दिव्यांश के साथ अटल मैदान पहुंचा था. दिव्यांश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है और रोजाना मैदान में रनिंग और एक्सरसाइज करता है.

जानकारी के मुताबिक, कनिष्क अपने बड़े भाई के साथ मैदान में उसकी प्रैक्टिस देखने गया था. भाई को दौड़ते और व्यायाम करते देख वह भी खुद एक्सरसाइज करने लगा. इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा.

कनिष्क को गिरते देख बड़े भाई ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे संभालने की कोशिश की. उसे CPR भी दिया गया. इसके बाद परिजन और अन्य लोग उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बताया जा रहा है कि कनिष्क के दिल में बचपन से छेद था. परिवार उसका ऑपरेशन कराने के लिए दूसरे शहर ले जाने की तैयारी कर रहा था. जानकारी के मुताबिक, करीब सात साल पहले भी वह एक बार अचानक गिर गया था.

हालांकि, मैदान पर अचानक बेहोश होने और उसकी मौत की वास्तविक वजह अभी साफ नहीं है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा. देखें VIDEO:- 

Original Source
https://www.aajtak.in/madhya-pradesh/story/indore-15-year-old-kanisk-dies-during-exercise-despite-cpr-efforts-lcln-strc-2685993-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World