17 साल बाद हॉरर फिल्मों में लौटीं कंगना रनौत, 'बाहुबली' स्टार संग मिलकर मचाएंगी दहशत!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अब फिल्मों में तगड़े कमबैक की तैयारी में जुट गई हैं. उनकी फिल्म क्वीन 2 तो आने ही वाली है. लेकिन इसके साथ-साथ वो हॉरर फिल्मों में भी वापसी करने वाली हैं. 17 साल के बाद वो एक हॉरर फिल्म में काम करेंगी, जिसमें बाहुबली वाले राणा दग्गुबाती भी होंगे...

बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत अब फिल्मों में तगड़े कमबैक की तैयारी में जुट गई हैं. उनकी फिल्म क्वीन 2 तो आने ही वाली है. लेकिन इसके साथ-साथ वो हॉरर फिल्मों में भी वापसी करने वाली हैं. 17 साल के बाद वो एक हॉरर फिल्म में काम करेंगी, जिसमें बाहुबली वाले राणा दग्गुबाती भी होंगे. एक्टर ने खुद इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट की है. 

दिल्ली में हुए हॉररकॉन इंडिया 2026 में एक्टर राणा दग्गुबाती ने अपनी आने वाली फिल्म को लेकर अचानक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि वो स्केरी पिक्चर नाम की एक हॉरर फिल्म प्रोड्यूस करने जा रहे हैं. इस फिल्म को तेलुगू फिल्ममेकर और एक्टर रवि बाबू डायरेक्ट करेंगे, जो अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. फिल्म में कंगना रनौत नजर आएंगी. कंगना ने भी रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म की जानकारी शेयर की.

हॉररकॉन में मौजूद लोगों ने इस इवेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. इनमें राणा दग्गुबाती स्टेज पर अपनी अगली फिल्म का ऐलान करते नजर आ रहे हैं. स्क्रीन पर दिखाई गई एक झलक से पता चला कि फिल्म का नाम स्केरी पिक्चर है. फिल्म के टाइटल से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसे हिंदी में बनाया जाएगा.

हालांकि, राणा के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से अभी तक फिल्म को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है. वहीं, कंगना ने इंस्टाग्राम के एक पेज पर शेयर किए गए उस वीडियो को रीपोस्ट किया है, जिसमें राणा इस फिल्म का ऐलान कर रहे हैं.

इवेंट में राणा ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- ये एक हॉरर फिल्म है. इसे रवि बाबू नाम के डायरेक्टर बना रहे हैं, जो मेरे दोस्त हैं. उन्होंने तेलुगू में कई हॉरर फिल्में बनाई हैं. हिंदी में बतौर डायरेक्टर ये उनकी पहली फीचर फिल्म होगी. फिल्म का टाइटल सबसे पहले यहीं अनाउंस किया जा रहा है. अभी तक हिंदी मीडिया को भी इसकी जानकारी नहीं दी गई थी. हम पहली बार इस फिल्म के बारे में बता रहे हैं.

KANGANA RANAUT OFFICALLY LEADING A HORROR MOVIE 17 YEARS AFTER RAAZ 2 Rana Dagguabati announced her return to horror in "Scary Picture' during HorrorCon India last night. Such a perfect event to announce the movie https://t.co/6UTvN9EJ3c

कंगना रनौत ने आखिरी बार एक हॉरर फिल्म राज 2 में काम किया था, जिसमें इमरान हाशमी भी थे. ये साल 2009 में रिलीज हुई थी, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया. बॉक्स ऑफिस पर इसे हिट का टैग मिला था. अब सालों बाद वो फिर हॉरर जॉनर में कदम रखने वाली हैं. देखना होगा कि उन्हें इसमें कितनी सफलता मिलेगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/rana-daggubati-announces-scary-picture-horror-movie-kangana-ranaut-director-ravi-babu-tmovj-dskc-2685953-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Entertainment