साधुओं के बीच ध्यान में बैठीं हिना खान, 17,582 फीट की ऊंचाई पर किया मंत्र जाप!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों लद्दाख की खूबसूरत वादियों में खुद के साथ वक्त बिता रही हैं. ग्लैमर और कैमरे की चकाचौंध से दूर हिना का इस बार अंदाज कुछ अलग नजर आया. एक्ट्रेस साधुओं के बीच बैठकर ध्यान लगाती और आध्यात्मिक सुकून महसूस करती दिखाई दीं. उन्होंने अपने इस खूबसूर...

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों लद्दाख की खूबसूरत वादियों में खुद के साथ वक्त बिता रही हैं. ग्लैमर और कैमरे की चकाचौंध से दूर हिना का इस बार अंदाज कुछ अलग नजर आया. एक्ट्रेस साधुओं के बीच बैठकर ध्यान लगाती और आध्यात्मिक सुकून महसूस करती दिखाई दीं. उन्होंने अपने इस खूबसूरत एक्सपीरियंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है.

हिना ने बताया कि वह सूरज निकलने से पहले ही अपनी यात्रा पर निकल पड़ी थीं और सुबह की पहली किरण के साथ लद्दाख के मशहूर थिकसे मोनेस्ट्री पहुंचीं. वहां सुबह की प्रार्थना, मंत्रों की गूंज, शांति और मेडिटेशन के बीच उन्होंने खुद से जुड़ने की कोशिश की.

हिना ने अपने पोस्ट में लिखा कि कुछ यात्राएं ऐसी होती हैं, जिन्हें दिन शुरू होने से पहले ही शुरू करना पड़ता है. वह सुबह-सुबह निकलीं और सूरज की पहली रोशनी के साथ थिकसे मोनेस्ट्री पहुंचीं.

मठ में सुबह की प्रार्थनाओं और मंत्रोच्चार के बीच का माहौल उन्हें बेहद सुकून देने वाला लगा. हिना ने लिखा कि वहां के मंत्र, माहौल, आत्मा को छू लेने वाली सुबह की प्रार्थनाएं और मेडिटेशन ने ‘खुद को तलाशने’ की उनकी यात्रा को उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा आसान बना दिया.

इसके बाद उन्होंने एक लाइन लिखी, जो उनके पूरे पोस्ट का सार बन गई. हिना के लिए मेडिटेशन सिर्फ शांति का जरिया नहीं, बल्कि खुद को संभालने और भीतर से मजबूत महसूस करने का एक तरीका भी है.

हिना ने आगे लिखा कि उन्होंने हमेशा जिंदगी में ऐसे पल तलाशे हैं, जहां वह खुद को ईश्वर से जोड़ सकें. कभी दुनिया को देखकर और कभी अपने भीतर झांककर. उनके मुताबिक, इस दुनिया में हमारे बाहर और हमारे भीतर- दोनों तरफ बहुत कुछ ऐसा है, जिसे महसूस किया जा सकता है. लद्दाख का ये आध्यात्मिक सफर उनके लिए इसी तलाश का एक यादगार पड़ाव बन गया.

हिना खान की ये तस्वीरें इसलिए भी खास हैं क्योंकि कुछ वक्त पहले उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही थी. करीब दो साल पहले वह स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं और सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने इलाज और रिकवरी की जर्नी फैंस के साथ शेयर कर रही थीं. उस दौरान हिना ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों को बेहद हिम्मत के साथ फेस किया. इलाज के दौरान भी वह लगातार अपने फैंस को मोटिवेट करती नजर आईं.

अब वही हिना कभी पहाड़ों के बीच सुकून तलाशती हैं, कभी मेडिटेशन में बैठती हैं और कभी अपनी सीमाओं को चुनौती देती नजर आती हैं.

आध्यात्मिक सफर के साथ हिना ने लद्दाख में अपनी एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की. इससे पहले वह खारदुंग ला पास पहुंची थीं, जो समुद्र तल से करीब 17,582 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और लेह से करीब 40 किलोमीटर उत्तर में है. हिना ने वहां से एक वीडियो शेयर किया था. पहाड़ों की ठंडी हवा और शानदार नजारों के बीच वह बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आईं.

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- मैंने कर दिखाया. इसके साथ उन्होंने खुद को एक बहादुर लड़की बताते हुए लिखा कि एक दिन वह अपनी कहानी खुद अपने हाथों से लिखेंगी. फिलहाल वह इस खूबसूरत लैंडस्केप को एंजॉय करना चाहती हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/television/story/hina-khan-spiritual-journey-chants-mantra-with-monks-trek-to-khardung-la-pass-after-cancer-tmova-dskc-2652348-2026-09-24?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World