आंध्र के तट से टकराया चक्रवात 'मुरासु', 18 उड़ानें रद्द; कई पेड़ उखड़े, अगले 12 घंटे भारी बारिश का अलर्ट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब से भारी नुकसान के कुछ दिन बाद ही एक और चक्रवात मुरासु आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार तड़के चक्रवात मुरासु के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह प्रक्रिया मंगलवार सुबह एक बजे के करीब शुरु हुई. इस दौरा...

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चक्रवात अर्नब से भारी नुकसान के कुछ दिन बाद ही एक और चक्रवात मुरासु आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार तड़के चक्रवात मुरासु के लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है. यह प्रक्रिया मंगलवार सुबह एक बजे के करीब शुरु हुई. इस दौरान आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है. 

आंध्र प्रदेश में हवाएं 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. इसकी रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. रात 1:30 बजे तक चक्रवात दक्षिण आंध्र प्रदेश के तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में केंद्रित था. यह ओंगोल से करीब 40 किलोमीटर दक्षिण पूर्व, कवाली से 60 किलोमीटर उत्तर पूर्व और बापटला से 70 किलोमीटर दक्षिण में था. 

IMD ने अगले 12 घंटों में दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका जताई है. वहीं, मंगलवार सुबह तक समुद्र में ऊंची लहरें उठने की भी आशंका हैं. ये लहरें सामान्य से 1-1.5 मीटर तक ऊंची हो सकती हैं और तटीय इलाकों में जलभराव भी हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, इसका सबसे ज्यादा असर बापटला, कृष्णा और प्रकाशम जिलों में देखने को मिल सकता है. 

पुडुचेरी में चक्रवात मुरासु का असर दिखने लगा है. यहां आधी रात से ही लगातार बारिश हो रही है. तमिलनाडु में भी बारिश का दौर जारी है. वहीं, चक्रवात मुरासु के प्रभाव से आंध्र प्रदेश के चिराला इलाके में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई. तेज हवाओं के चलते कई पेड़ उखड़ गए. 

#WATCH | Ongole, Andhra Pradesh: Heavy rainfall accompanied by very strong winds prevail in the coastal region of Ongole amid the impact of Cyclone Murasu. https://t.co/l5C93L7Lgu

चक्रवात मुरासु के कारण 3 नवंबर 2026 को विजयवाड़ा (VGA) से जुड़ी 8 इंडिगो फ्लाइट सेवाएं रद्द कर दी गई हैं. इससे पहले 10 उड़ानें रद्द की गई थी. अब तक कुल 18 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं.

यह चक्रवात पिछले सप्ताह के चक्रवात अर्नब से कमजोर है. हालांकि, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और ओडिशा में यह असर डालने वाला है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/cyclone-murasu-landfall-andhra-pradesh-trees-uprooted-flights-cancelled-ntc-acwi-dskc-2686919-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology