2 महीने में टूटी सगाई, मंगेतर ने किया चीट! दर्द में बिग बॉस एक्ट्रेस, रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल होने की खबरें हैं. सोशल मीडिया पर उनके कुछ क्रिप्टिक पोस्ट सामने आए, जिसके बाद से मंगेतर संग खटपट की खबरें आने लगीं.  

टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर की पर्सनल लाइफ में उथल-पुथल होने की खबरें हैं. सोशल मीडिया पर उनके कुछ क्रिप्टिक पोस्ट सामने आए, जिसके बाद से मंगेतर संग खटपट की खबरें आने लगीं.  

जिया ने इसी साल अगस्त में बॉयफ्रेंड करण धनक संग सगाई की न्यूज शेयर की है. एक्ट्रेस ने अपने ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें फैंस संग साझा की थीं.  

लेकिन अब सुनने में आया है कि कपल का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है. चर्चा है कि करण ने एक्ट्रेस को चीट किया है.  

इंटरनेट पर उड़ रही इन खबरों पर जिया ने रिएक्ट किया है. उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनकी निजी जिंदगी को लेकर बिना वजह कयास न लगाएं.  

जिया ने इस्टा स्टोरी में लिखा- मैं एक बात साफ करना चाहती हूं. मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी दावें हो रहे हैं.  

''ये सभी अटकलें उन बातों से काफी आगे निकल गई हैं, जो मैंने शेयर की थीं. प्लीज कुछ भी अटकलें ना लगाएं.''  

''ना ही मेरे रिलेशनशिप को लेकर कोई अफवाह फैलाएं. कुछ चीजें प्राइवेट होती हैं. मेरी प्राइवेसी का सम्मान करें.''   

''मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर जो बातें बोली जा रही हैं, वे मेरी बताई गई बातों से कहीं ज्यादा आगे बढ़ गई हैं.''  

जिया ने इसी साल अगस्त में बॉयफ्रेंड करण संग सगाई का ऐलान किया था. इसके बाद से दोनों अक्सर रोमांटिक फोटोज पोस्ट शेयर किया करते थे.  

जिया को प्यार में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था. अब उनकी पर्सनल लाइफ में टेशन की खबरों ने फैंस को परेशान जरूर कर दिया है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/television/photo/actress-jiya-shankar-reacts-on-breakup-rumours-call-off-engagement-fiance-kaaran-dhanak-cheating-rumours-tmovh-2684562-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World