'बाउंस और तेजी संभाल नहीं पाए...', ऑकलैंड टी20 में हार का व‍िलेन कौन, म‍िचेल सेंटनर ने खोला हार का राज

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में मिली हार के बाद पिच के बाउंस और तेजी को लेकर अपनी बात रखी है. उनका मानना है कि ईडन पार्क की पिच पर गेंद उम्मीद से ज्यादा उछल रही थी और तेज भी थी. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हालात के हिसाब से खुद को जल्दी ढाल नहीं सके....

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने भारत के खिलाफ ऑकलैंड वनडे में मिली हार के बाद पिच के बाउंस और तेजी को लेकर अपनी बात रखी है. उनका मानना है कि ईडन पार्क की पिच पर गेंद उम्मीद से ज्यादा उछल रही थी और तेज भी थी. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज हालात के हिसाब से खुद को जल्दी ढाल नहीं सके. हालांकि, उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की भी तारीफ की.

सेंटनर ने मैच के बाद कहा- मुझे लगता है कि पिच पर हमारी उम्मीद से ज्यादा बाउंस था और ईडन पार्क में गेंद थोड़ी तेज भी थी. हम हालात के हिसाब से उतनी जल्दी खुद को नहीं ढाल पाए, जितना ढालना चाहिए था. भारतीय गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की. 

उन्होंने आगे कहा- ईडन पार्क में बाउंस का सामना करना काफी मुश्किल हो सकता है. भारतीय गेंदबाजों ने इसका हमसे बेहतर इस्तेमाल किया. श्रेयस अय्यर भी शॉर्ट गेंदों पर ज्यादा फाइन खेलने की कोशिश कर रहे थे. बारिश के बाद गेंद पिच पर अच्छी तरह स्किड (Skid) भी कर रही थी. इस दौरान कई शॉर्ट गेंदें देखने को मिलीं. 

सेंटनर ने अपनी टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी संतोष जताया. उन्होंने कहा कि भारत को अच्छी शुरुआत मिलने के बाद भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने हार नहीं मानी. उनके मुताबिक, टीम के लिए उस स्थिति में वापसी करना आसान नहीं था, लेकिन तेज गेंदबाजों ने लगातार कोशिश जारी रखी. अब टीम वेलिंगटन में अगले मुकाबले पर ध्यान देगी.यह भी पढ़ें: IND vs NZ: व‍िराट कोहली ने ऑकलैंड वनडे में हिला दी रिकॉर्डबुक, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, बनाए 3 कीर्तिमान

गुरनूर और अर्शदीप ने मचाया कहर ऑकलैंड में बुधवार को खेले गए पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को बारिश से प्रभावित मुकाबले में 5 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 40.2 ओवर में 185 रन पर सिमट गई. जवाब में भारत ने 22.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 143 रन का संशोधित लक्ष्य हासिल कर लिया.

भारत की जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 51 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल रहा. गुरुवार को अपना 38वां जन्मदिन मनाने जा रहे कोहली ने एक दिन पहले ही शानदार पारी खेली. यह उनका वनडे में 80वां अर्धशतक था.यह भी पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में किंग कोहली का बड़ा धमाका! नंबर-3 पर 13,000 रन कूटने वाले बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज

रोहित शर्मा 6 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे. इसके बाद कोहली और कप्तान शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी की. गिल ने 37 रन बनाए और कोहली का अच्छा साथ निभाया. कोहली ने कवर ड्राइव, मिडविकेट पर शानदार फ्लिक और पुल शॉट लगाकर दर्शकों का मनोरंजन किया. ब्लेयर टिकनर की गेंद पर उनका कवर ड्राइव भी खास रहा.

भारत के युवा गेंदबाजों ने पलट दी बाजी भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा इस मुकाबले में उपलब्ध नहीं थे. ऐसे में अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार ने गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभाली. अर्शदीप ने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि गुरनूर ने 9.2 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट झटके.

करीब 6 फीट 5 इंच लंबे गुरनूर ने अपनी रफ्तार और उछाल से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया. अर्शदीप ने पावरप्ले में ही दो विकेट लेकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई. न्यूजीलैंड पहले 10 ओवर में 2 विकेट पर सिर्फ 45 रन बना सका.यह भी पढ़ें: IND vs NZ : वाह व‍िराट कोहली! जमीन से उठा लिया नामुमकिन कैच, फिर मैदान में छोड़ा 'धनुष से तीर'

अंशुल कंबोज ने भी शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 10 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए और अपने स्पेल में 46 डॉट गेंदें फेंकीं. कोच गौतम गंभीर का तीन युवा गेंदबाजों के साथ उतरने का फैसला कारगर साबित हुआ. इस भारतीय पेस अटैक के चार गेंदबाजों के पास कुल मिलाकर सिर्फ 29 वनडे मैचों का अनुभव था.

सीफर्ट और मिचेल भी नहीं संभाल सके पारी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही. विल यंग 9 रन बनाकर अर्शदीप की गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए. श्रेयस अय्यर ने उनका कैच पकड़ा. हेनरी निकोल्स भी 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्होंने भी पुल शॉट खेलने की कोशिश की और इस बार नमन धीर ने कैच लपका.यह भी पढ़ें: IND vs NZ: करीब 40 के रोहित शर्मा का ऑकलैंड ODI में कमाल, डेरिल मिचेल को रॉकेट थ्रो से किया रन आउट, VIDEO

पिछले टी20 मुकाबले में शतक लगाने वाले टिम सीफर्ट ने 43 गेंदों पर 38 रन बनाए. उन्होंने आक‍िब नबी की गेंद पर विकेटकीपर के पीछे रैंप शॉट खेलकर छक्का लगाया. गुरनूर की एक फुलर गेंद पर भी उन्होंने शानदार शॉट लगाया, लेकिन बाद में शॉर्ट गेंद पर टाइमिंग बिगाड़ बैठे. मिड-ऑन पर सब्स्टीट्यूट ऋतुराज गायकवाड़ ने उनका कैच पकड़ा.

इसके बाद गुरनूर ने टॉम लाथम को भी पवेलियन भेजा. लाथम गेंद को रोकने की कोशिश में अपना कैच गेंदबाज को ही थमा बैठे.यह भी पढ़ें: IND vs NZ: 'विराट भाई जब मैदान पर होते हैं तो...', मैच जीतने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने क्या कहा?

न्यूजीलैंड के 109 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे. डेरिल मिचेल (28) और ग्लेन फिलिप्स (30) से पारी संभालने की उम्मीद थी, लेकिन दोनों बड़ी साझेदारी नहीं कर सके. मिचेल और फिलिप्स ने तेजी से एक रन लेने की कोशिश की, तभी रोहित शर्मा की सतर्कता और केएल राहुल की तेज विकेटकीपिंग ने मिचेल को रन आउट करा दिया.

अंशुल कंबोज ने बीच के ओवरों में लगातार डॉट गेंदें डालकर दबाव बनाए रखा और दो विकेट भी हासिल किए. कप्तान मिचेल सेंटनर बोल्ड हुए, जबकि विराट कोहली ने दूसरे स्लिप में नाथन स्मिथ का शानदार कैच पकड़ा.

अंत में ब्लेयर टिकनर ने अर्शदीप के आखिरी ओवर में तीन छक्के लगाकर न्यूजीलैंड का स्कोर 180 रन के पार पहुंचाया. हालांकि, टीम 185 रन पर ही सिमट गई और भारत ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया.  

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/mitchell-santner-on-eden-park-pitch-bounce-india-vs-new-zealand-1st-odi-tspok-dskc-2688319-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World