बेटी के फेरे लेने से ठीक पहले पिता की मौत, 20 दिन पहले मां भी चली गई दुनिया छोड़कर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Prayagraj News: जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया. बारात के स्वागत से पहले सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई. परिवार अभी पत्नी की मौत का गम भुला भी नहीं पाया था कि एक महीने के भीतर तीन अपनों को खो दिया.

Prayagraj News: जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम छा गया. बारात के स्वागत से पहले सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई. परिवार अभी पत्नी की मौत का गम भुला भी नहीं पाया था कि एक महीने के भीतर तीन अपनों को खो दिया.

प्रयागराज के हंडिया में एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया. घर में बेटी की शादी थी. आंगन में खुशियों की तैयारियां थीं. रिश्तेदारों का आना-जाना लगा था. कुछ ही घंटों बाद बारात आने वाली थी. घर की महिलाएं शादी की रस्मों में व्यस्त थीं और हर किसी को बेटी की विदाई का इंतजार था. लेकिन किसे पता था कि जिस पिता को अपनी बेटी को दुल्हन के रूप में विदा करना था, उसी की अर्थी घर से उठेगी. बारात आने से पहले सड़क हादसे की एक खबर ने परिवार की सारी खुशियां छीन लीं. बेटी पूनम के हाथ पीले होने से पहले ही उसके सिर से पिता का साया उठ गया.

हंडिया थाना क्षेत्र के विझवनियापुर गांव निवासी 42 वर्षीय रामनरेश यादव की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे की खबर जब घर पहुंची तो शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई. जिस दरवाजे पर बारात के स्वागत की तैयारी हो रही थी, वहां देखते ही देखते मातम छा गया. परिवार के लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि कुछ देर पहले तक जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अब रामनरेश की मौत का विलाप हो रहा है.

रामनरेश यादव के लिए शनिवार का दिन उनकी बेटी पूनम की जिंदगी का सबसे खास दिन होना था. पिता के रूप में उनकी जिम्मेदारी थी कि बेटी की शादी धूमधाम से हो और उसे खुशी-खुशी ससुराल विदा करें. घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं. रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे. बारात के आने का इंतजार किया जा रहा था. लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था. बारात के पहुंचने से पहले ही रामनरेश की मौत की खबर ने सब कुछ बदल दिया. जिस पिता के हाथों बेटी की शादी की रस्में पूरी होनी थीं, उन्हीं पिता की अर्थी उठाने की नौबत आ गई. इस घटना की सबसे पीड़ादायक तस्वीर यही थी कि जिस घर में बेटी की विदाई के गीत गूंजने थे, वहां अपनों को खोने का मातम छा गया. पूनम के लिए यह दुख शब्दों में बयां करना आसान नहीं है. जिस दिन हर बेटी अपने पिता के साथ नई जिंदगी की शुरुआत के सपने देखती है, उसी दिन पूनम के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया.

रामनरेश यादव के परिवार पर दुखों का पहाड़ अचानक नहीं टूटा, बल्कि पिछले करीब एक महीने से यह परिवार लगातार अपनों को खोने का दर्द झेल रहा था. लगभग 20 दिन पहले बीमारी के चलते रामनरेश की पत्नी का निधन हो गया था. पत्नी की मौत के बाद परिवार अभी संभल भी नहीं पाया था. घर में पहले से ही एक खालीपन था, लेकिन बेटी की शादी की जिम्मेदारियों के बीच परिवार ने खुद को संभालने की कोशिश की. अभी पत्नी को खोने का गम कम भी नहीं हुआ था कि एक दिन पहले रामनरेश के छोटे भाई की भी मौत हो गई. परिवार पर यह दूसरी बड़ी चोट थी. एक के बाद एक दो मौतों से घर का माहौल पहले ही गमगीन था. इसके बावजूद बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं. लेकिन ट्रक की चपेट में आने से रामनरेश की भी जान चली गई. एक महीने के भीतर परिवार ने तीन सदस्यों को खो दिया. पहले मां, फिर चाचा और अब पिता. पूनम के लिए यह ऐसा दुख है, जिसकी भरपाई शायद जिंदगी में कभी नहीं हो सकेगी. एक ही महीने में परिवार के तीन लोगों की मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया.

हादसे की जानकारी मिलते ही विझवनियापुर गांव के लोग मौके पर पहुंचने लगे. जिस घर में कुछ घंटे पहले तक शादी की चर्चा थी, वहां अब हर तरफ सन्नाटा और रोने की आवाजें थीं. ग्रामीणों के लिए भी यह घटना बेहद दुखद थी. एक तरफ बेटी की शादी और दूसरी तरफ पिता की मौत. इस पीड़ा को देखकर गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं. ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे, लेकिन लगातार तीन मौतों का दुख ऐसा था कि किसी के पास सांत्वना देने के लिए शब्द नहीं थे. लोगों का कहना था कि परिवार पर एक के बाद एक ऐसी विपत्तियां आई हैं, जिनसे उबर पाना बेहद मुश्किल होगा.

दर्दनाक हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए. लोगों ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति और लगातार हुई मौतों को देखते हुए प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की. ग्रामीणों का कहना था कि परिवार पहले ही पत्नी और छोटे भाई की मौत का दुख झेल रहा था. अब घर के मुखिया की मौत ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. ऐसे में सरकार और प्रशासन को परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए.

हादसे की सूचना मिलने पर हंडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/prayagraj-father-dies-before-daughter-wedding-20-days-ago-mother-also-passed-away-lclg-strc-2701106-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World