अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट अचानक कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट पर फंसे 200 यात्री

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिल्ली से अबू धाबी जाने वाले यात्रियों का सफर शनिवार रात अचानक रुक गया. एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY-217 में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद करीब 200 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया. कुछ घंटे इंतजार के बाद एयरलाइन ने उड़ान कैंसिल कर दी. इसके बाद यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए ...

दिल्ली से अबू धाबी जाने वाले यात्रियों का सफर शनिवार रात अचानक रुक गया. एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY-217 में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद करीब 200 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया. कुछ घंटे इंतजार के बाद एयरलाइन ने उड़ान कैंसिल कर दी. इसके बाद यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़े.

तय शेड्यूल के मुताबिक एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY-217 को शनिवार रात 9:15 बजे दिल्ली से अबू धाबी के लिए रवाना होना था. यात्रियों के विमान में पहुंचने के बाद क्रू ने तकनीकी दिक्कत की जानकारी दी. इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया.

अचानक उड़ान रुकने से करीब 200 यात्रियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई. उन्हें कुछ घंटे तक इंतजार करना पड़ा. यात्रियों के मुताबिक, उन्हें पहले उम्मीद थी कि तकनीकी दिक्कत दूर होने के बाद फ्लाइट रवाना हो सकती है. लेकिन बाद में एयरलाइन ने उड़ान रद्द करने की जानकारी दी.

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, इस उड़ान के लिए बोइंग 787-9 विमान का इस्तेमाल होना था. हालांकि, विमान में आई तकनीकी खराबी की वजह का तत्काल पता नहीं चल सका.

उड़ान रद्द होने के बाद यात्रियों को अबू धाबी पहुंचने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़े. करीब 200 यात्रियों की इस यात्रा में अचानक ब्रेक लग गया. एयरलाइन ने फ्लाइट कैंसिल करने की जानकारी दी, लेकिन तकनीकी खराबी से जुड़ी विस्तृत जानकारी तत्काल सामने नहीं आई.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/delhi-abu-dhabi-etihad-flight-cancellation-200-passengers-ntc-dhrj-dskc-2648112-2026-09-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Travel