200KM रेंज, 80 हजार से कम कीमत, Ather Konarc की दिल्ली में एंट्री

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
एथर ने अपने लेटेस्ट स्कूटर कोणार्क को भारतीय बाजार में पिछले महीने के आखिर में लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इस स्कूटर को दिल्ली में पेश किया है.

एथर ने अपने लेटेस्ट स्कूटर कोणार्क को भारतीय बाजार में पिछले महीने के आखिर में लॉन्च किया था. अब कंपनी ने इस स्कूटर को दिल्ली में पेश किया है.

ये कंपनी का अब तक का सबसे सस्ता स्कूटर है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें मल्टीपल बैटरी का विकल्प दिया गया है.

कोणार्क एथर के ईएल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. कंपनी का ये स्कूटर पहला मास मार्केट प्रोडक्ट है. इसमें 200KM तक की रेंज का विकल्प मिलता है.

कंपनी ने कोणार्क एस और जेड लाइन-अप में 6 वेरिएंट्स को लॉन्च किया है. हालांकि, अभी स्कूटर के सभी वेरिएंट्स उपलब्ध नहीं हैं.

कोनार्क स्कूटर को 10,000 किलोमीटर या फिर साल में एक बार (जो भी पहले हो) सर्विस करना होगा.

लंबा सर्विस इंटरवल ज्यादातर यूजर्स के लिए इसे सुविधाजनक बनाता है. इस स्कूटर के सभी वेरिएंट्स एथर की 5वीं जनरेशन की बेडरॉक बैटरी के साथ आते हैं.

इसके साथ 10 साल या 1 लाख किलोमीटर तक की वारंटी मिल रही है. इस स्कूटर को डेली ड्राइविंग के हिसाब से तैयार किया गया है. 

इसमें नया एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम, मैजिक-की, ऑटोपॉप और एयरवॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

कंपनी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर एथर के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण बाजार है. दिल्ली में इस स्कूटर की कीमत 79,999 रुपये एक्स शोरूम रखी गई है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/ather-konarc-launch-delhi-price-range-features-details-auam-286073-26-09-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World