कपल ने बताया 21 दिन का स्विट्जरलैंड बजट, लोग बोले- 'किडनी बेचनी पड़ेगी'

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
स्विट्जरलैंड जिसे दुनिया की जन्नत कहा जाता है. फिल्मों से लेकर रील तक जिसने भी इसका नजारा देखा उनके एक बार यहां जाने की ख्वाहिश जरूर जगती है. लेकिन मात खा जाते है बजट से.ऐसे में एक भारतीय को स्विट्जरलैंड घुमने जाए तो उसे कितनी जेब धीली करनी पड़ेगी. क्या ये बजट के अंदर में ये ख्वा...

स्विट्जरलैंड जिसे दुनिया की जन्नत कहा जाता है. फिल्मों से लेकर रील तक जिसने भी इसका नजारा देखा उनके एक बार यहां जाने की ख्वाहिश जरूर जगती है. लेकिन मात खा जाते है बजट से.ऐसे में एक भारतीय को स्विट्जरलैंड घुमने जाए तो उसे कितनी जेब धीली करनी पड़ेगी. क्या ये बजट के अंदर में ये ख्वाब जो आपने बुना है वो पूरा हो पाएगा.

स्विट्जरलैंड को दुनिया की जन्नत के अलावा, रईसों का देश भी कहा जाता है. यहां स्विस बैंक है, जहां दुनिया के अमीरों की सेविंग है. यहां रहने वाले की क्वालिटी ऑफ लाइफ दुनिय के कई देश से बहुत बेहतर है. ऐसे में अगर ये जानना हो स्विट्जरलैंड के दीदार करने में कितना पैसा लगेगा. सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में वहां 21 दिन का स्विट्जरलैंड यात्रा का पूरा खर्च बताया. जाहिर है ये इतना है कि मिडिल क्लास इस खर्च को देखकर अपना प्लान बदल दें.

ट्रैवल क्रिएटर कपल प्रकृति अरोड़ा और आशीष कुमार ने अपनी 21 दिन की स्विट्जरलैंड यात्रा का पूरा खर्च साझा किया है. कपल के मुताबिक, दो लोगों की इस पूरी यात्रा पर करीब 7.5 लाख रुपये खर्च हुए.

कपल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में बताया कि इस खर्च में रहने, आने-जाने, खाने, घूमने-फिरने की गतिविधियों और दूसरे छोटे-मोटे खर्च शामिल हैं.

कपल के मुताबिक, उनकी यात्रा में सबसे बड़ा खर्च ठहरने का रहा. दोनों ने औसतन 17,000 रुपये प्रति रात खर्च किए. 21 दिनों के दौरान उन्होंने एयरबीएनबी, होम एक्सचेंज और एक होटल समेत कुल छह जगहों पर ठहराव किया.

आने-जाने के लिए कपल ने 15 दिन का फ्लेक्सी स्विस ट्रैवल पास लिया, जिसकी कीमत 1,10,700 रुपये थी. इस पास की मदद से उन्होंने ट्रेन, बस और नाव से यात्रा की. इसके अलावा गोंडोला और कुछ दूसरी गतिविधियों पर भी उन्हें छूट मिली.

उन्होंने बर्निना एक्सप्रेस में फर्स्ट क्लास का अपग्रेड भी लिया, जिसके लिए करीब 18,000 रुपये खर्च किए. कपल ने इसे यात्रा के दौरान अपना अनुभव बताया.

स्विट्जरलैंड यात्रा के दौरान गतिविधियों और दूसरे अनुभवों पर दोनों ने करीब 97,300 रुपये खर्च किए. उनके यात्रा कार्यक्रम में एल्पाइन कोस्टर राइड, ग्रिंडेलवाल्ड फर्स्ट की एक्टिविटी और एपेंज़ेल में साइकिल चलाना जैसी चीजें शामिल थीं.

खाने के लिए कपल ने ज्यादातर रेस्तरां में जाने के बजाय सुपरमार्केट से किराने का सामान और तुरंत खाने के लिए तैयार भोजन खरीदा. इसके बावजूद 21 दिनों में दो लोगों के खाने पर उनका कुल खर्च 1,48,000 रुपये रहा.इन सभी खर्चों के अलावा दूसरे छोटे-मोटे खर्च भी जुड़े. इस तरह तीन हफ्ते की पूरी स्विट्जरलैंड यात्रा पर करीब 7.5 लाख रुपये खर्च हुए.

कपल ने यात्रियों को कुछ ऐसे सुझाव भी दिए, जिनकी मदद से स्विट्जरलैंड यात्रा का बजट कम किया जा सकता है.

महंगे होटल की जगह होम एक्सचेंज का इस्तेमाल करें.हर बार खाने के लिए रेस्तरां जाने से बचें.सुपरमार्केट से किराने का सामान और तैयार भोजन खरीदें.जरूरत के हिसाब से स्विस ट्रैवल पास या हाफ फेयर कार्ड लें.स्विट्जरलैंड के मुफ्त पानी के फव्वारों का इस्तेमाल करने के लिए दोबारा भरने वाली पानी की बोतल साथ रखें.सस्ती किराने की खरीदारी के लिए लिडल या माइग्रोस एम बजट जैसे विकल्प चुनें.ऐसी जगह ठहरें, जहां मेहमानों के लिए पास की सुविधा मिलती हो.

कपल के खर्च का पूरा हिसाब सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने मजाक में लिखा-किडनी बेचनी पड़ेंगी.

वहीं एक दूसरे यूजर ने अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने जिनेवा में नौकरी की और करीब छह महीने स्विट्जरलैंड में बिताए. इस दौरान उन्होंने पहले से बुक किए गए सस्ते वीकेंड और छुट्टियों के टिकटों की मदद से पूरे स्विट्जरलैंड की यात्रा की. उनके मुताबिक, वापस लौटने के बाद भी उनके पास करीब 25 लाख रुपये की बचत थी.

एक अन्य यूजर ने इस खर्च की तुलना स्विट्जरलैंड की मासिक सैलरी से करते हुए लिखा कि 7.5 लाख रुपये वहां की करीब 6,390 स्विस फ्रैंक की मासिक सैलरी के बराबर है.

स्विट्जरलैंड घूमने का सपना देखने वाले भारतीय यात्रियों के लिए इस कपल का खर्च विवरण काफी दिलचस्प है. इससे तीन हफ्ते की यात्रा का एक अनुमानित बजट समझने में मदद मिलती है. साथ ही, रहने, खाने और आने-जाने में सही योजना बनाकर खर्च कम करने के तरीके भी पता चलते हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/switzerland-trip-cost-couple-budget-video-viral-tstf-dskc-2642069-2026-09-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World