मोबाइल के लालच में दोस्त बना कातिल, ईंट से हमला कर 22 साल के सचिन की हत्या

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पंजाब के खन्ना में मोबाइल फोन के लालच में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. दोनों के बीच मोबाइल को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी दौरान आरोपी ने ईंट से हमला कर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन पासवान के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम हरमन बताया...

पंजाब के खन्ना में मोबाइल फोन के लालच में एक युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी. दोनों के बीच मोबाइल को लेकर कहासुनी हुई थी. इसी दौरान आरोपी ने ईंट से हमला कर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान 22 वर्षीय सचिन पासवान के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम हरमन बताया गया है. दोनों मजदूरी का काम करते थे.

पुलिस के मुताबिक, सचिन पासवान खन्ना का रहने वाला था. मोबाइल फोन को लेकर दोनों दोस्तों के बीच विवाद हुआ. कहासुनी बढ़ने पर हरमन ने ईंट से सचिन पर हमला कर दिया. इस हमले में उसकी जान चली गई.

घटना के बाद पुलिस को एक युवक के लापता होने की सूचना मिली थी. तलाश के दौरान मिड मार्केट इलाके में झाड़ियों से उसका शव बरामद हुआ. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी.

खन्ना के डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि युवक के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इसी दौरान मिड मार्केट की झाड़ियों में शव मिला. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाके की जांच शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई. पूछताछ में हत्या की गुत्थी सुलझ गई और वारदात में हरमन की भूमिका सामने आई.

पुलिस ने आरोपी हरमन को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नशे के एंगल से भी जांच की जा रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/punjab/story/khanna-mobile-phone-greed-friend-murders-sachin-paswan-arrested-lclcn-strc-2686040-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World