22 हजार के डिस्काउंट में मिल रहा सैमसंग का 80 हजार वाला फोन
साल की बड़ी सेल की शुरुआत होने जा रही है और सेल के दौरान मिलने वाले डिस्काउंट का खुलासा हो चुका है.
Flipkart बिग बिलियन डेज सेल के तहत सैमसंग के फ्लैगशिप ग्रेड के स्मार्टफोन को बेहद सस्ते दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है.
फ्लिपकार्ट ने ऑफिशियल पोर्टल पर सेल पेज पर Samsung Galaxy S25 5G की डील्स का खुलासा कर दिया है.
Samsung Galaxy S25 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया है. 12MP का सेल्फी कैमरा दिया है.
बीते साल 79,900 रुपये में लॉन्च होने वाला हैंडसेट अब 22 हजार रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा.
फ्लिपकार्ट सेल में बताया है कि Galaxy S25 को 57,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. ऐसे में इस हैंडसेट पर कुल 22 हजार रुपये की सेविंग होगी.
Samsung Galaxy S25 5G में 6.2 इंच का डायनेमिक LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले दिया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स का इस्तेमाल किया है.
Samsung Galaxy S25 5G में क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन Elite (3nm) चिपसेट का इस्तेमाल किया है. इसके साथ 12GB RAM के साथ स्टोरेज के तीन ऑप्शन मिलते हैं.
Samsung Galaxy S25 5G में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 25 का वायर्ड चार्जर और 15W का वायरलेस चार्जर मिलता है.


