इंडोनेशिया के जावा सागर में जहाज लापता, 243 यात्रियों का नहीं मिल रहा सुराग

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
इंडोनेशिया के जावा सागर में रविवार तड़के एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया है. खराब मौसम के बीच 243 लोगों को ले जा रहा एक यात्री जहाज अचानक लापता हो गया. जहाज से संपर्क टूटने के बाद देश की राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी ने तुरंत बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

इंडोनेशिया के जावा सागर में रविवार तड़के एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया है. खराब मौसम के बीच 243 लोगों को ले जा रहा एक यात्री जहाज अचानक लापता हो गया. जहाज से संपर्क टूटने के बाद देश की राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी ने तुरंत बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

बचाव एजेंसी की मानें तो लापता हुए जहाज का नाम 'वर्गो ट्रांसपोर्ट 8' है. ये जहाज शनिवार को पूर्वी जावा के सुरुबाया शहर से दक्षिण कालीमंतन के बंजारमसिन शहर के लिए रवाना हुई थी. 

हालांकि, जावा सागर के ऊपर से गुजरते समय खराब मौसम के चलते जहाज का संपर्क टूट गया. एजेंसी ने अपने बयान में कहा, 'इस बयान को जारी किए जाने तक जहाज से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है और उसकी सही स्थिति का पता नहीं चल पाया है.'

हादसे की जानकारी मिलते ही बचाव दल तुरंत हरकत में आ गया है. एजेंसी ने बताया कि खोज और बचाव टीमों को जहाज की आखिरी मिली लोकेशन की दिशा में रवाना कर दिया गया है.

लगभग 17,000 द्वीपों वाले इंडोनेशिया में समुद्री फेरी परिवहन का सबसे अहम जरिया है. हवाई यात्रा की तुलना में समुद्री मार्ग बेहद सस्ते और आसानी से मिलने के कारण आम लोग इन्हीं पर निर्भर रहते हैं.

हालांकि, देश में जहाजों और समुद्री परिवहन के सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन न होने के कारण अक्सर ऐसे हादसे देखने को मिलते हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/indonesia-java-sea-missing-ship-243-passengers-rescue-operation-ntc-drmt-dskc-2641843-2026-09-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World