रेस में शामिल नहीं होंगे अनंत सिंह के घोड़े, फिर भी मैदान में रहेंगे... यूपी से दोस्त भी पहुंचे, 25 को होगा मुकाबला

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का आज तिलक समारोह है. शाम 4 बजे दानापुर के एक रिसॉर्ट में होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों, रिश्तेदारों और चाहने वालों के पहुंचने की उम्मीद है. घर में तिलक की तैयारियां चल रही हैं. मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला है. इसी ...

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का आज तिलक समारोह है. शाम 4 बजे दानापुर के एक रिसॉर्ट में होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों, रिश्तेदारों और चाहने वालों के पहुंचने की उम्मीद है. घर में तिलक की तैयारियां चल रही हैं. मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला है. इसी के बीच एक और चीज की चर्चा खूब हो रही है. वो है 25 नवंबर को होने वाली घोड़ों की रेस. इस रेस को लेकर अनंत सिंह की दिलचस्पी किसी से छिपी नहीं है.

अनंत सिंह को घोड़ों का शौक है. घुड़सवारी और घोड़ों की रेस के प्रति उनका लगाव भी किसी से छिपा नहीं है. शादी के मौके पर होने वाला यह मुकाबला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इस रेस से जुड़ी एक बात और दिलचस्प है. अनंत सिंह का अपना घोड़ा इस मुकाबले में दौड़ता नजर नहीं आएगा. उनके दोस्त पप्पू मालवा का घोड़ा भी रेस में शामिल नहीं होगा. हालांकि, दोनों घोड़े मैदान में मौजूद रहेंगे और उनका प्रदर्शन किया जाएगा.

अनंत सिंह के दोस्त पप्पू मालवा उत्तर प्रदेश से शादी में शामिल होने पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि अनंत सिंह का घोड़ा और उनका अपना घोड़ा भी यहां आया हुआ है. लेकिन दोनों को रेस में शामिल नहीं किया जाएगा.

पप्पू मालवा के मुताबिक, इसकी एक वजह यह है कि अगर अनंत सिंह या उनका घोड़ा मुकाबला जीत जाता है, तो लोग सवाल उठा सकते हैं. चर्चा हो सकती है कि अपने ही घोड़े को जितवा दिया गया. इसलिए उन्होंने अपने और अपने दोस्त के घोड़ों को रेस से अलग रखने का फैसला किया है.

हालांकि, दोनों घोड़े मैदान में रहेंगे और लोगों को दिखाए जाएंगे. मुकाबले में उनकी दौड़ नहीं होगी, लेकिन उनकी मौजूदगी जरूर रहेगी. 25 नवंबर को होने वाली इस रेस को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं. पप्पू मालवा के मुताबिक, अलग-अलग जगहों से घोड़ों के आने की चर्चा है.

इस आयोजन को लेकर अनंत सिंह के समर्थकों और घोड़ों के शौकीनों में उत्सुकता है. अनंत सिंह के लिए घोड़े सिर्फ रेस का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि उनका पुराना शौक भी हैं. इस बार बेटी की शादी के मौके पर यह शौक फिर चर्चा में है. बता दें कि आज अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह के तिलक समारोह में हजारों लोगों के शामिल होने की तैयारी है. परिवार के लोग शादी की रस्मों में जुटे हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/bihar/story/anant-singh-daughter-shivangi-singh-tilak-horse-race-25-mokama-lcla-strc-2701435-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World