25 करोड़ के IPL स्टार ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, बला की खूबसूरत लग रहीं दुल्हन की तस्वीरें वायरल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर एमिली रेडव के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. कैमरून ग्रीन को आईपीएल के लिए केकेआर की टीम ने 25 करोड़ 20 लाख में खरीदकर सभी को चौंका दिया था.

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर एमिली रेडव के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. कैमरून ग्रीन को आईपीएल के लिए केकेआर की टीम ने 25 करोड़ 20 लाख में खरीदकर सभी को चौंका दिया था.

इस कपल ने 4 सितंबर को बड़े ही रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे का हाथ थामा और सोशल मीडिया पर अपनी शादी की प्यारी-सी तस्वीरें शेयर कीं. तस्वीर शेयर होते ही तेजी से फैन्स के बीच वायरल हो रही है. 

वायरल तस्वीरों में 27 साल के कैमरून ग्रीन क्लासिक ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं. वहीं उनकी दुल्हन एमिली व्हाइट गाउन में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं. दोनों की यह खूबसूरत शादी पर्थ के कोटेस्लो स्थित सिविक सेंटर ग्राउंड में हुई. 

शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब दोनों बाहर आए तो दोस्तों और परिवार वालों ने फूलों की वर्षा करके उनका स्वागत किया. इस दौरान उनके खास दोस्त और साथी खिलाड़ी भी इस खुशी में शामिल नजर आए.

कैमरून ग्रीन और एमिली रेडवुड पिछले करीब 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. इसके बाद फरवरी 2025 में दोनों ने यालिंगअप में सगाई की थी और अब आखिरकार दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं. बता दें कि एमिली पेशे से एक डाइटिशियन हैं और फिलहाल पीएचडी की पढ़ाई कर रही हैं.

इस नई शुरुआत के लिए दुनिया भर के क्रिकेटर्स और फैन्स इस जोड़े को जमकर बधाइयां दे रहे हैं. उस्मान ख्वाजा की पत्नी राचेल और महिला क्रिकेटर अलाना किंग समेत कई दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर कमेंट कर दोनों को उनकी नई जिंदगी के लिए ढेर सारा प्यार दिया है.

पिछले महीने ही कैमरून ग्रीन ने अपनी बल्लेबाजी से सबका दिल जीत लिया था. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जुझारू खेल दिखाते हुए ग्रीन ने 192 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. डार्विन के मैदान पर टेस्ट शतक जड़ने वाले वह महज तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने. ग्रीन से पहले साल 2003 में दिग्गज स्टीव वॉ (100*) और डैरेन लेहमैन (110) ने इसी मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ ही टेस्ट शतक बनाए थे. 

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/cameron-green-and-emily-redwood-are-officially-husband-and-wife-picture-goes-viral-aksp-dskc-2642036-2026-09-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World