हथौड़ा मारकर किया था पड़ोसी का मर्डर, 26 साल बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा आरोपी
दिल्ली में हत्या के एक मामले में 26 साल से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने 24 साल के पड़ोसी की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी थी और वारदात को सड़क हादसा दिखाने की कोशिश की थी. साल 2001 में उसे भगोड़ा घोषित किया गया था.
पिछले 26 साल से कानून और पुलिस को चकमा देने वाले आरोपी की उम्र अब 62 साल हो चुकी है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक, वह दिल्ली के खजूरी खास थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में वांटेड था. इस मामले में आरोपी को साल 2001 में अदालत ने भगोड़ा यानी Proclaimed Offender घोषित कर दिया था. लंबी तलाश के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर अपने 24 वर्षीय पड़ोसी की हत्या करने का आरोप है. उसने कथित तौर पर युवक के सिर पर हथौड़े से वार कर उसकी जान ले ली थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपराध को छिपाने के लिए उसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की थी. इस मामले में दिल्ली के खजूरी खास थाने में केस दर्ज किया गया था. इस वारदात के बाद से ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था.
हत्या के इस मामले में आरोपी लगातार पुलिस और कानून से बचता रहा. उसकी गिरफ्तारी नहीं होने पर साल 2001 में उसे अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया था. इसके बावजूद आरोपी लंबे समय तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया. करीब 26 साल तक फरार रहने के बाद अब दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के वक्त उसकी उम्र 62 साल थी. अब उसे अपने खिलाफ दर्ज हत्या के मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना करना होगा.
🚨 **26 YEARS ON THE RUN, BUT THE LAW FINALLY CAUGHT UP!** A murder accused who had evaded arrest for over 26 years has finally been nabbed by CR, Crime Branch, Delhi. He was declared a Proclaimed Offender in 2001 in this case of PS Khajoori Khas, Delhi. He had allegedly bludgeoned a 24-year-old neighbour with a hammer and staged the crime as a road accident. **26 years of evasion. One determined police team. Justice catches up!** Crime doesn't pay, and no matter how long you run, the law will eventually catch up. At 62, the accused now faces the consequences of a crime committed in his youth. TEAM BEHIND THE SUCCESS: The operation was led by Inspector Sunil Kalkhande and comprised SI Devender Antil, SI Birpal Singh, HC Vijay Singh Yadav, HC Samander, HC Jai Singh, HC Parveen Kumar, HC Rahul, HC Vinod, HC Ankit and HC Anoop, under the leadership of ACP Satendra Mohan and under the supervision of DCP Sh. Aditya Gautam. **Delhi Police: You can run, but you cannot hide!** @LtGovDelhi @DelhiPolice @CPDelhi
इस गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम बनाई गई थी. ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर सुनील कलखांडे ने किया. टीम में एसआई देवेंद्र अंतिल, एसआई बिरपाल सिंह, हेड कांस्टेबल विजय सिंह यादव, हेड कांस्टेबल समंदर, हेड कांस्टेबल जय सिंह और हेड कांस्टेबल परवीन कुमार शामिल थे. इनके अलावा हेड कांस्टेबल राहुल, हेड कांस्टेबल विनोद, हेड कांस्टेबल अंकित और हेड कांस्टेबल अनूप ने भी इस ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई.
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व एसीपी सतेंद्र मोहन ने किया, जबकि डीसीपी आदित्य गौतम की निगरानी में ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की टीम की कोशिशों से 26 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. अब पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है. लंबे समय से लंबित इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है.

