26 साल पहले श्रीलंका ने रुलाया था, अब न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को उसी जख्म के करीब पहुंचाया!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में मेजबान टीम ने एकतरफा अंदाज में 244 रनों से जीत दर्ज की. शुक्रवार (13 नवंबर) को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का टॉप आर्डर पूरी तरह ढह गया. भारतीय टीम महज 89 रनों पर ढेर...

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित वनडे सीरीज के चौथे मुकाबले में मेजबान टीम ने एकतरफा अंदाज में 244 रनों से जीत दर्ज की. शुक्रवार (13 नवंबर) को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में 334 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का टॉप आर्डर पूरी तरह ढह गया. भारतीय टीम महज 89 रनों पर ढेर हो गई. भारत की पूरी पारी 26.4 ओवर्स ही चल सकी और न्यूजीलैंड ने सीरीज में वापसी कर ली.

रनों के लिहाज से यह वनडे इंटरनेशनल में भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार रही. टीम इंडिया सबसे शर्मनाक हार का रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 2 रन दूर रह गई. 29 अक्टूबर 2000 को शारजाह में श्रीलंका ने भारत को 245 रनों से हराया था. उस मुकाबले में भारतीय टीम 300 रनों का पीछा करते हुए सिर्फ 54 रनों पर ढेर हो गई थी. 26 साल बाद भी यह रिकॉर्ड कायम है.

न्यूजीलैंड की जीत में तेज गेंदबाज मैट हेनरी की भूमिका सबसे अहम रही. उन्होंने 9.4 ओवर में 27 रन देकर छह विकेट हासिल किए. इसके साथ ही हेनरी भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल में सर्वाधिक बार चार या उससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. हेनरी ने 12 पारियों में चार बार यह उपलब्धि हासिल की है. रवि रामपॉल, अजंता मेंडिस, ब्रेट ली और आकिब जावेद के नाम भी इतने ही चार विकेट हॉल हैं, हालांकि उन्होंने इसके लिए हेनरी से ज्यादा इनिंग्स ली हैं.यह भी पढ़ें: सपाट पिच के शेर, स्विंग के आगे ढेर! मैट हेनरी ने 27 रन में उखाड़े 6 विकेट, टीम इंडिया की 244 रन से धुलाई

बता दें कि न्यूजीलैंड की ओर से वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में मैट हेनरी अब संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे ट्रेंट बोल्ट (6) और रिचर्ड हेडली (5) हैं.यह भी पढ़ें: सपाट पिच के शेर, स्विंग के आगे ढेर! मैट हेनरी ने 27 रन में उखाड़े 6 विकेट, टीम इंडिया की 244 रन से धुलाई

न्यूजीलैंड के वनडे इंटरनेशनल इतिहास की ये दूसरी सबसे बड़ी जीत भी रही. कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रनों से हराया था. भारत के खिलाफ मिली इस जीत ने कीवी टीम को सीरीज में कमबैक करने का भी मौका दिया.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/ind-vs-nz-4th-odi-new-zealand-beat-india-by-244-runs-89-all-out-matt-henry-6-wickets-records-dskc-2695473-2026-11-13?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World