फोन चोरी का डर खत्म! ₹279 रुपये की ये एक्सेसरी हमेशा रखें साथ

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर या रास्ते पर. फोन से बात करते समय फोन छीनकर भागने की घटना हो जाती है. इससे बचने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं फोन एक्सेसरी के बारे में.

भीड़-भाड़ वाली जगहों पर या रास्ते पर. फोन से बात करते समय फोन छीनकर भागने की घटना हो जाती है. इससे बचने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं फोन एक्सेसरी के बारे में.

फोन को बचाकर रखने वाले इस छोटे से गैजेट का नाम Wrist Strap Lanyard है. इसकी मदद से आप अपने फोन को चोरी होने से बचा सकते हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.

इस डिवाइस को फोन हाथ से छूटकर गिरने और चोरी होने से बचाने के लिए बनाया गया है. इसकी मदद से कोई भी आपके हाथ से फोन खींचकर आसानी से भाग नहीं सकता है.

हाथ में पहनने के साथ-साथ आपको अच्छा प्रोटेक्शन देने के लिए इसे नायलॉन मटेरियल से बनाया गया है. इसकी मदद से आपको कम्फर्ट मिलता है.

सबसे खास बात यह है कि इस गैजेट को किसी भी स्मार्टफोन के कवर में आसानी से लगाया जा सकता है. चाहे कोई भी स्मार्टफोन मॉडल क्यों न हो, इसे आसानी से लगाया जा सकता है.

फोन को हाथ में टांगकर इस्तेमाल करते समय रस्सी फंस न जाए, इसके लिए इसमें 360 डिग्री घूमने वाला हुक मिलता है. इसकी मदद से स्मार्टफोन को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

फोन और कलाई के बीच में लगाने वाली यह पट्टी बहुत ज्यादा पतली है. इसकी वजह से फोन और केस में ज्यादा गैप नहीं बनता है और इसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.

अगर आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल बाहर जाते समय, घूमते समय या शॉपिंग करते समय करते हैं, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह गैजेट आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बहुत आसानी से मिल सकता है. इसकी मदद से आप अपने महंगे फोन को चोरी होने से बचा सकते हैं. इसकी कीमत ₹279 है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/technology/phone-snatching-protection-accessory-rs-279-prym-286078-26-09-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World