3 साल की बच्ची से हैवानियत, धर्मगुरुओं ने कपड़ों पर उठाए सवाल? दहला एक्टर का दिल, रोते हुए बोला- मर्द जात...

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जैन इबाद खान टीवी के जाने-माने एक्टर हैं. जैन 'इश्क में मरजावां 2', 'आशिकाना' समेत कई शोज में काम कर चुके हैं. 

जैन इबाद खान टीवी के जाने-माने एक्टर हैं. जैन 'इश्क में मरजावां 2', 'आशिकाना' समेत कई शोज में काम कर चुके हैं. 

जैन ने अब शार्दुल पंडित के पॉडकास्ट में काफी सेंसटिव मुद्दे पर अपनी बात सामने रखी है. जैन ने कहा कि रेप के केस बढ़ते जा रहे हैं, जो काफी गंभीर बात है. 

जैन ने कहा कि उनके मन के अंदर बहुत सी बातें होती हैं, जिनके बारे में वो सोशल मीडिया पर बहुत कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन वो फिर पीछे हट जाते हैं.   

एक इंसीडेंट शेयर करते हुए जैन ने कहा- आज सुबह भी मैंने एक ऐसा पोस्ट देखा, जिसके बाद मैं सिर्फ रोए जा रहा था.

'मैंने उसे लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़ा पोस्ट लिखा, लेकिन फिर पोस्ट करने से पहले ही उसे डिलीट कर दिया. ये मेरा रोज का काम है. मैं बहुत कुछ कहना तो चाहता हूं, लेकिन फिर मुझे लगता है कि नहीं यार. '

जैन से पूछा गया कि ऐसा क्या था, जिसपर वो रो पड़े. इसपर उन्होंने बताया- मैंने कुछ धार्मिक विद्वानों को सोशल मीडिया पर ये कहते हुए सुना कि जो रेप होते हैं, वो लड़कियों के छोटे कपड़े पहनने की वजह से होते हैं.   

'मैंने फिर सुबह में एक खबर पड़ी थी, जिसमें 3 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी हुई. तो मैं पूछना चाहता हूं कि उस मासूम बच्ची ने कौन से खराब कपड़े पहने थे. उस बच्ची ने ऐसा क्या गलत किया था?'

'मैं कभी नहीं चाहूंगा कि दुनिया में कभी किसी के भी साथ ऐसा हो. पर अगर किसी धार्मिक विद्वानों की बेटियों के साथ ऐसा होता तो क्या तब भी वो ऐसे जवाब देंगे? या फिर वो यह कहेंगे कि 3 साल की बच्ची को उनके मां-बाप ने गंदे कपड़े पहनाए थे.

'लेकिन उनके लिए मर्द की कोई गलती नहीं होती. मुझे लगता है कि ऐसे लोग पूरे मर्दजात को हर चीज के ऊपर प्रोटेक्ट करना चाहते हैं. वो यह नहीं चाहते कि दुनिया को यह पता चले कि वो अंदर से कितने खोखले हैं. '

यह बात करते हुए जैन इबाद खान इमोशनल हो गए. उनकी आंखें नम हो गईं. लोग जैन की सोच की काफी सराहना कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि जैन के लिए उनकी इज्जत बढ़ गई है. फैंस जैन को ग्रीन फॉरेस्ट बता रहे हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/television/photo/tv-actor-zayn-ibad-khan-cried-watching-3-year-old-girl-getting-harassed-slams-religious-scholars-fans-emotional-video-tmovf-2641241-2026-09-12?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World