जयपुर: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या कर भागने वाला राहुल झा गिरफ्तार, ये थी चार-चार कत्ल करने की वजह!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जयपुर के करधनी थाना इलाके में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल झा को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की जो वजह बताई, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. पुलिस के मुताबिक...

जयपुर के करधनी थाना इलाके में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी राहुल झा को गिरफ्तार कर लिया है. वारदात के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी. शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर हत्या की जो वजह बताई, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया. पुलिस के मुताबिक, राहुल अपनी बड़ी बेटी से नाराज था और पहले उसकी ही हत्या करना चाहता था. लेकिन इसके बाद उसके मन में परिवार के बाकी सदस्यों को लेकर एक अजीब सोच आई, जिसके चलते उसने कथित तौर पर पूरे परिवार को खत्म करने की योजना बना ली.

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि राहुल झा अपनी बड़ी बेटी से बेहद नाराज रहता था. बताया जा रहा है कि बेटी अक्सर परिचितों के साथ बाहर घूमने जाती थी. हाल ही में वह एक अनजान युवक के साथ कांवड़ लेकर भी आई थी. इस बात को लेकर राहुल उससे नाराज हो गया था. आरोपी पिता ने बेटी को कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उसकी नाराजगी लगातार बढ़ती गई. पुलिस के मुताबिक, इसी नाराजगी ने आगे चलकर एक खौफनाक वारदात का रूप ले लिया.

शुरुआती पूछताछ में राहुल ने कथित तौर पर बताया कि वह पहले अपनी बड़ी बेटी की हत्या करना चाहता था. लेकिन उसके मन में यह विचार आया कि अगर वह सिर्फ बड़ी बेटी को मारने के बाद जेल चला गया, तो पीछे उसकी पत्नी और बाकी दो बेटियों की देखभाल कौन करेगा. इसी सोच के चलते उसने कथित तौर पर पत्नी और तीनों बेटियों की हत्या करने का फैसला कर लिया. हालांकि, पुलिस अभी आरोपी से वारदात के पीछे की पूरी वजह और उसकी मानसिक स्थिति से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को राहुल ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीनों बेटियों की हत्या कर दी. चार लोगों की हत्या के बाद भी उसने ऐसा व्यवहार किया, जिससे किसी को उस पर शक न हो. वारदात को अंजाम देने के बाद वह नहाया और अपने बुजुर्ग पिता के लिए चाय बनाई. इसके बाद वह घर से निकल गया. फिर बस पकड़कर सीधे खाटूश्यामजी पहुंच गया. पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात के बाद उसने किस तरह अपनी पहचान छिपाने और पुलिस से बचने की कोशिश की.

खाटूश्यामजी पहुंचने के बाद राहुल ने एक होटल संचालक से पैसे उधार मांगे. इसके बदले उसने अपनी अंगूठी देने की पेशकश की, लेकिन होटल संचालक ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया. इसके बाद राहुल रींगस रेलवे स्टेशन पहुंचा और रात वहीं गुजारी. अगले दिन वह रींगस रेलवे स्टेशन और बीकानेर बस स्टैंड के आसपास घूमता रहा. दूसरी तरफ, जयपुर पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी और अलग-अलग जगहों के CCTV फुटेज खंगाल रही थी.

पुलिस ने राहुल के परिचितों से पूछताछ करने के साथ ही खाटूश्यामजी और रींगस के CCTV फुटेज की जांच की. फुटेज में दिखाई दिए हुलिए के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाया. इसके बाद जयपुर वेस्ट जिले की पुलिस और कमिश्नरेट की CST टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की. पुलिस ने राहुल झा को रींगस में एक होटल के बाहर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद अब उससे चारों हत्याओं के पीछे की पूरी वजह और वारदात की योजना को लेकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राहुल ने हत्या की योजना कब बनाई थी और वारदात को अंजाम देने से पहले किन-किन बातों पर विचार किया था. इसके अलावा पुलिस उसके घर से निकलने के बाद खाटूश्यामजी और रींगस तक पहुंचने के पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है. फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की पूछताछ और जांच जारी है.  

Original Source
https://www.aajtak.in/crime/police-and-intelligence/story/jaipur-rahul-jha-arrested-wife-three-daughters-murder-case-pvzs-rpti-2642417-2026-09-14?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World