स्नैपचैट पर लड़कियों से दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल... ब्रिटेन में भारतीय छात्र को 30 साल की सजा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय छात्र बिलाल काजी को 30 साल कैद की सजा सुनाई है. उसपर ऑनलाइन नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप था. अदालत में सुनवाई के दौरान सामने आया कि बिलाल ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण का अपना जुर्म कुबूल कर लिया था. 

ब्रिटेन की एक अदालत ने भारतीय छात्र बिलाल काजी को 30 साल कैद की सजा सुनाई है. उसपर ऑनलाइन नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण करने का आरोप था. अदालत में सुनवाई के दौरान सामने आया कि बिलाल ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण का अपना जुर्म कुबूल कर लिया था. 

उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड की चेस्टर क्राउन कोर्ट ने शुक्रवार (13 नवंबर) को बिलाल काजी को सजा सुनाई. ब्रिटिश अधिकारियों ने काजी को 'सीरियल ऑनलाइन ग्रूमर' करार दिया है, जिसने कई बच्चों को डरा-धमकाकर यौन कृत्य करने के लिए मजबूर किया.

काजी सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म- जैसे स्नैपचैट, रोब्लॉक्स और विंक पर एक किशोर लड़का बनकर 10 से 15 साल की लड़कियों से दोस्ती करता था. 

जांच में पता चला कि वो खुद को 'रीस' नाम का एक श्वेत ब्रिटिश किशोर बताता था और किसी अज्ञात लड़के की तस्वीरों का इस्तेमाल करता था. इस तरह वो मासूम लड़कियों को ये विश्वास दिलाता था कि वो उन्हें सच्चा प्यार करता है.

ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) के विशेष अभियोजक मार्टिन मैकरॉब ने कहा, 'बिलाल काजी ने बड़ी संख्या में कम उम्र की लड़कियों को बहलाने-फुसलाने, हेरफेर करने और उनका शोषण करने में पूरी तरह निर्ममता दिखाई.'

उन्होंने आगे बताया कि काजी पहले ऑनलाइन दोस्ती करता था और फिर लड़कियों को यौन कृत्य करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए मजबूर करता था. जो लड़कियां उसकी आगे की मांगों को मानने से इनकार करती थीं, वो उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें दूसरों को भेजने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करता था.

मैकरॉब ने कहा कि जब पीड़ितों को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है, तो वो गहरे सदमे में चली गईं और कई लड़कियां लंबे समय तक मेंटल डिप्रेशन से जूझती रहीं.

पुलिस के मुताबिक, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता ने बताया कि 13 साल की उम्र में उसने स्नैपचैट पर काजी से बात करना शुरू किया था. जुलाई 2021 में जब लड़की ने आगे तस्वीरें भेजने से मना किया, तो काजी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसे अपनी प्रॉपर्टी बताते हुए पुराने वीडियो दोस्तों को भेजने की धमकी दी.

कुछ ही समय बाद पीड़िता का स्नैपचैट अकाउंट हैक हो गया और वो आपत्तिजनक तस्वीरें उसके दोस्तों को भेज दी गईं. इसके बाद नवंबर 2021 में पीड़िता ने डर्बीशायर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच के दौरान पता चला कि काजी का आखिरी पता चेस्टर में था, जिसके बाद मामला चेशायर कांस्टेबुलरी को सौंप दिया गया.

काजी उस समय देश छोड़कर जा चुका था, लेकिन जुलाई 2023 में ब्रिटेन लौटते समय उसे हीथ्रो हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया.

चेशायर कांस्टेबुलरी की ऑनलाइन बाल शोषण जांच टीम की डिटेक्टिव कांस्टेबल जॉर्जिया ह्यूजेस ने इसे एक बड़ी जांच बताया. पुलिस ने काजी के उपकरणों से बरामद यूजरनेम और डेटा के आधार पर 180 संभावित पीड़ितों की पहचान की.

इसका नतीजा ये हुआ कि ब्रिटेन के 45 पुलिस बलों में से 28 क्षेत्रों में 11 से 17 साल की आयु की 70 पीड़ित लड़कियों का पता लगाया गया. पुलिस अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से सभी 70 पीड़ितों से मुलाकात की.

डिटेक्टिव सार्जेंट रॉस पील ने कहा कि ये फैसला उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो ये मानते हैं कि स्क्रीन के पीछे छिपकर वो अज्ञात और कानून की पहुंच से बाहर रह सकते हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/uk-sentenced-indian-student-30-years-prison-online-child-sexual-harrasment-ntc-drmt-dskc-2695883-2026-11-14?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World