दीवार को बना देगा 300 इंच का 'स्मार्ट TV', भारत में लॉन्च हुआ नया प्रोजेक्टर XElectron CineLux 4K, जानिए कीमत और फीचर्स
भारत में एक नया किफायती प्रोजेक्टर लॉन्च हो गया है, जिसकी मदद से घर की किसी भी दीवार पर 300 इंच का 4K स्मार्ट TV तैयार किया जा सकेगा. इसका नाम XElectron CineLux 4K रेजोल्यूशन मिलेगा. यह एक प्लैगशिप प्रोजेक्टर है, जिसमें बेहतरीन साउंड, कई कनेक्टविटी पोर्ट्स आदि मिलते हैं.
XElectron CineLux 4K में 4K Ultra HD (2160p) रेजोल्यूशन की सुविधा मिलेगी. इसमें 4,000 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस मिलेगी. यह HDR सपोर्ट, एंड्रॉयड 13 के साथ आता है.
कंपनी का दावा है कि XElectron CineLux 4K की मदद से अधिकतम 300 इंच तक का स्क्रीन तैयार किया है. इसमें एंड्रॉयड 16 ओएस दिया है, जो आपको एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी के जैसा एक्सपीरियंस देगा.
XElectron CineLux 4K प्रोजेक्टर में A55 Quad-core 64-bit प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसमें ऑटोमेटिक एडजेस्टमेंट फीचर मिलता है, जिसमें ऑटो फोकस, ऑटो टिल्ट करेक्शन और ऑटो स्क्रीन फिट की सुविधा दी गई है. प्रोजेक्टर के अंदर डस्ट प्रूफ ऑप्टिकल इंजन और 50 घंटे की लैम्प लाइफ मिलती है.
XElectron CineLux 4K के ऑडियो की बात करें तो इसमें 10K फुल फ्रीक्वेंसी स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऑडियो और DTS डिकोडिंग की सुविधा मिलती है. दोनों स्पीकर मिलकर 20W तक तक का आउटपुट देने का काम करते हैं.
यह भी पढ़ें: स्मार्ट TV या प्रोजेक्टर? एक्सपर्ट ने बताया कौन सा रहेगा बेस्ट
XElectron CineLux 4K की कीमत XElectron CineLux 4K को भारत में 449,990 रुपये में लॉन्च किया है. इसको ऐमेजॉन इंडिया, फ्लिपकार्ट और XElectron ऑफिशियल पोर्टल पर लिस्ट है.
कनेक्टिविटी की बात करें तो XElectron CineLux 4K में Wifi 6, ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट दिया है. इसमें दो HDMI पोर्ट्स, USB, LAN, 3.5mm का ऑडियो पोर्ट्स और एक HDMI ARC का पोर्ट दिया है. यह AirPlay और मिररकास्ट स्क्रीनिंग सपोर्ट के साथ आता है.
