35 लाख से बोली शुरू, 85 लाख देने को तैयार... फिर भी पुष्कर मेले में मालिक ने नहीं बेचा घोड़ा!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पुष्कर मेले में आए घोड़े सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इंस्टाग्राम पर अलग-अलग घोड़े और उनकी लाखों की कीमत के दावे वाले वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. इसी बीच, एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति घोड़े की कीमत 80 लाख से भी ज्यादा लगा चुका है, लेकिन फिर भी घोड़े का...

पुष्कर मेले में आए घोड़े सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. इंस्टाग्राम पर अलग-अलग घोड़े और उनकी लाखों की कीमत के दावे वाले वीडियो शेयर किए जा रहे हैं. इसी बीच, एक वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति घोड़े की कीमत 80 लाख से भी ज्यादा लगा चुका है, लेकिन फिर भी घोड़े का मालिक उसे बेचने को तैयार नहीं है. वायरल हो रहे वीडियो में शख्स की ओर से काफी रिक्वेस्ट की जा रही है, लेकिन घोड़े का मालिक पैसे लेने से मना कर रहा है.

पुष्कर मेले के इस वीडियो में दिख रहा है कि ये मोलभाव देवनूर घोड़े पर हो रहा है, जिसमें 80 लाख से भी ज्यादा कीमत लगाई गई है. इस वीडियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती, लेकिन वीडियो में एक शख्स घोड़े पर पैसे लगाता नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग लगातार घोड़ा मालिक को कह रहे हैं कि उन्होंने 35 लाख से इसकी बोली शुरू  की थी और वो अब इसके लिए 80 लाख देने को भी तैयार हैं. फिर भी घोड़ा मालिक नहीं मानता है और वो लगातार मारवाड़ी भाषा में कह रहा है कि मुझे बेचना ही नहीं है. 

जिस घोड़े के पैसे लगाए जा रहे हैं, वो सफेद कलर का घोड़ा है, जो पुष्कर प्रदर्शनी में आया हुआ है. वहीं, उसके साथ घोड़े का मालिक भी खड़ा है, जो उसके बेचने के लिए राजी नहीं है. इस वीडियो में दिख रहा है कि घोड़े के पैसे देने के लिए अलग-अलग लोग आगे आ रहे हैं, लेकिन फिर भी घोड़ा मालिक नहीं मान रहा है.

बता दें कि पुष्कर से ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें घोड़े के मालिक ये कहते नजर आ रहे हैं कि भले ही कितने भी पैसे लग जाए, वो अपने घोड़ों को बेचेंगे नहीं. हाल ही में फेमस बादल घोड़े के मालिक ने भी अपने एक घोड़े को लेकर कहा था कि वो अपना घोड़ा नहीं बेचेंगे. उन्होंने ये भी बताया था कि उनका पुराना बादल अब वंतारा में शिफ्ट कर दिया गया है.   

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/pushkar-mela-devnoor-horse-85-lakh-offer-owner-refuses-to-sell-tedu-dskc-2700767-2026-11-19?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World