मम्मी-डैडी भी होंगे खुश! 36KM माइलेज... CNG ऑटोमेटिक वाली 3 कारें

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मारुति सुजुकी ने अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए आम लोगों की एक बड़ी परेशानी को दूर कर दिया है.

मारुति सुजुकी ने अपने व्हीकल पोर्टफोलियो को अपडेट करते हुए आम लोगों की एक बड़ी परेशानी को दूर कर दिया है.

कंपनी ने हाल ही में बाजार में अपनी अपनी 3 मशहूर कारों को CNG के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में लॉन्च किया है.

जो न केवल सिटी ट्रैफिक में कम्फर्टेबल राइड देंगी, बल्कि सीएनजी के चलते माइलेज को बेहतर और सफर को किफायती बनाएंगी.

छोटी फैमिली के लिए ये तीनों कारें काफी बेहतर मानी जाती हैं. तो आइये देखें कैसी हैं ये कारें और क्या इनकी कीमत.

मारुति सुजुकी स्विफ्ट के सीएनजी ऑटोमेटिक वेरिएंट की शुरुआती कीमत 7.92 लाख रुपये है. ये कार 32.85 किमी/किग्रा का माइलेज देगी.

Swift CNG में कंपनी ने 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया है. जो 70 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है. इसमें 55 लीटर वाटर कैपेसिटी वाला CNG टैंक मिलता है.

मारुति डिजाइन सीएनजी AMT की कीमत 8.53 लाख रुपये से शुरू होती है. ये सेडान कार 35.63 किमी/किग्रा तक का माइलेज देती है.

इसमें भी स्विफ्ट वाला ही थ्री सिलिंडर 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसमें 55 लीटर की वाटर कैपेसिटी वाला सीएनजी टैंक मिलेगा.

मारुति बलेनो पूरी तरह बदल गई है. इसके CNG ऑटोमेटिक वेरिएंट की कीमत 8.32 लाख से शुरू होती है. ये कार 33.61 किमी/किग्रा का माइलेज देती है.

इसमें नया 1.2 लीटर थ्री-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इस प्रीमियम हैचबैक कार में भी 55 लीटर वाटर कैपेसिटी वाली CNG टैंक दिया गया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/auto/maruti-baleno-swift-dzire-cng-automatic-family-cars-price-mileage-auaw-285874-20-09-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World