बोस्निया में इटली का चिनूक हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 जवानों की मौत, 11 घायल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बोस्निया और हर्जेगोविना में गुरुवार शाम इटली का एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. यूरोपीय संघ बल (EUFOR) ने हादसे की पुष्टि की है. दुर्घटना उस समय हुई, जब CH-47 चिनूक हेलिकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण अभियान...

बोस्निया और हर्जेगोविना में गुरुवार शाम इटली का एक सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में चार सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. यूरोपीय संघ बल (EUFOR) ने हादसे की पुष्टि की है. दुर्घटना उस समय हुई, जब CH-47 चिनूक हेलिकॉप्टर नियमित प्रशिक्षण अभियान पर था. EUFOR के मुताबिक, हादसा 29 अक्टूबर 2026 को बोस्निया और हर्जेगोविना के ब्रचको के पास गोरिसे इलाके में हुआ. EUFOR के जनसंपर्क कार्यालय ने बयान जारी कर बताया कि दुर्घटना में घायल सभी 11 सैन्यकर्मियों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

हादसे के बाद मौके पर पहुंचीं बचाव टीमें दुर्घटना की सूचना मिलते ही बोस्निया और हर्जेगोविना की आपातकालीन सेवाएं और EUFOR की संपर्क एवं निगरानी टीम के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे. बचावकर्मियों ने हादसे में प्रभावित सैन्यकर्मियों को बाहर निकाला और उन्हें ब्रचको के मेडिकल सेंटर्स तक पहुंचाया.

EUFOR ने स्पष्ट किया है कि इस दुर्घटना में किसी भी नागरिक को चोट नहीं आई है. इसके अलावा नागरिक बुनियादी ढांचे, संपत्ति या वाहनों को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.

BREAKING: Italian Air Force CH-47 Chinook on EU peacekeeping mission crashes in Bosnia https://t.co/6ky0TuzUoV

हादसे की वजह जानने के लिए जांच शुरू EUFOR ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों की पुष्टि होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी. संगठन ने लोगों से अपील की है कि वे दुर्घटना में शामिल सैन्यकर्मियों की पहचान और राष्ट्रीयता को लेकर किसी तरह की अटकलें न लगाएं और न ही भ्रामक सूचनाएं फैलाएं. EUFOR ने नागरिकों से केवल ऑफिशियल मीडियम से जारी जानकारी पर भरोसा करने को कहा है.

हादसे पर दुख जताते हुए EUFOR ने मृतकों के परिजनों और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर बोस्निया और हर्जेगोविना में यूरोपीय संघ के शांति मिशन EUFOR के तहत संचालित हो रहा था. इस मिशन की कमान इटली के पास है.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/italy-military-helicopter-crash-bosnia-herzegovina-four-dead-eleven-injured-eufor-investigation-ntc-pvp-dskc-2683768-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Breaking News