डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली कार, 4-5 बार पलटी... सामने आया उन्नाव के खौफनाक हादसे का वीडियो, 3 लोग गंभीर घायल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा CCTV में कैद हुआ है. डिवाइडर से टकराने के बाद कार उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरी और चार से पांच बार पलट गई. हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा CCTV में कैद हुआ है. डिवाइडर से टकराने के बाद कार उछलकर सड़क की दूसरी तरफ जा गिरी और चार से पांच बार पलट गई. हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.

यह हादसा उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र में हुआ. घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है. हादसा 14 नवंबर की देर रात आदर्श नगर-गांधी नगर-गदनखेड़ा रोड पर हुआ था. बताया जा रहा है कि कार चालक को अचानक नींद आने की वजह से यह दुर्घटना हुई.

जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार पंच कार गदनखेड़ा से गांधी नगर चौराहे होते हुए जिला अस्पताल की तरफ जा रही थी. इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर सड़क के दूसरी तरफ जा पहुंची.

इसके बाद कार सड़क पर चार से पांच बार पलटी. हादसे का मंजर इतना खतरनाक था कि CCTV फुटेज देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. कार पलटते हुए सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी. हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई. देखें वीडियो-

कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे. कार चला रहे शख्स की पहचान कोतवाली क्षेत्र निवासी दीपक सिंह के रूप में हुई है. कार में उसके साथ वंश त्रिपाठी और अमित पाल भी मौजूद थे. हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल तीनों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है. हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इतनी भीषण दुर्घटना के बावजूद किसी की जान नहीं गई.

बताया जा रहा है कि कार चलाते समय दीपक सिंह को अचानक नींद आ गई थी, जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हालांकि, हादसे की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है. घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

Original Source
https://www.aajtak.in/crime/news/story/unnao-car-accident-cctv-divider-flips-three-injured-pvzs-strc-2701516-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World