'नहीं गिर रहा सर' बोलकर 43वीं मंजिल से कूदा युवक... नोएडा सुपरनोवा का नया वीडियो आया सामने

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. अब इस घटना का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक को रोकने और बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पास में मौजूद एक केयरटेकर के कैमरे में घटना का यह पूरा वीडियो ...

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने 43वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली. अब इस घटना का नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग युवक को रोकने और बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि पास में मौजूद एक केयरटेकर के कैमरे में घटना का यह पूरा वीडियो रिकॉर्ड हुआ था.

मृतक की पहचान संभव जैन के रूप में हुई है, जो मानेसर, गुरुग्राम का रहने वाला था. वह सुपरनोवा की एक Airbnb प्रॉपर्टी में ठहरा हुआ था. पुलिस के मुताबिक उसने शुक्रवार को वहां चेक-इन किया था और शनिवार को चेक-आउट करना था. इसी बीच उसने यह कदम उठा लिया.

घटना के समय पास के एक फ्लैट में कुछ लोग AC रिपेयरिंग का काम कर रहे थे. वीडियो में युवक को बचाने की कोशिश करते हुए उन्हें देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि युवक ने उस दौरान एक व्यक्ति से कहा था, 'नहीं गिर रहा सर', लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका. ऊंचाई से गिरने के बाद उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में युवक के कथित तौर पर कर्ज की समस्या से परेशान होने की बात सामने आई है. हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या से पहले संभव जैन ने अपने पिता को WhatsApp पर मैसेज किया था. इसमें उसने बताया था कि वह जीना नहीं चाहता और आत्महत्या करने की बात कही थी. उसने इसके लिए खुद को जिम्मेदार बताया था. पुलिस इस मैसेज समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है.

मामले में नोएडा की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शनिवार 3 अक्टूबर को करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि थाना क्षेत्र 126 में सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग से एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

एडीसीपी के मुताबिक, मौके पर पहुंचने पर मृतक की पहचान संभव जैन के तौर पर हुई. उसकी उम्र करीब 29 वर्ष थी और वह मूल रूप से मानेसर, गुरुग्राम का रहने वाला था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक ने एक दिन पहले ही वहां चेक-इन किया था.

मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है. मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य कानूनी कार्रवाई जारी है. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज, मौके पर मौजूद लोगों की जानकारी, युवक के WhatsApp मैसेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है. आत्महत्या के पीछे की पूरी वजह पोस्टमार्टम और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/noida-supernova-43rd-floor-sambhav-jain-suicide-viral-video-lclcn-strc-2660165-2026-10-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business