नंदीग्राम के बाद रेजीनगर के निर्दलीय उम्मीदवार पर एक्शन, 5 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. शनिवार को रेजीनगर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार को गिरफ्तार किया गया. उनकी गिरफ्तारी 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प से जुड़े पांच साल पुराने मामले में की गई है. 

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. शनिवार को रेजीनगर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार को गिरफ्तार किया गया. उनकी गिरफ्तारी 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प से जुड़े पांच साल पुराने मामले में की गई है. 

निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम, हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से जुड़े हैं. उन्हें 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है. सैफुल इस्लाम की गिरफ्तारी नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई है. प्रधान को नंदीग्राम में ज़मीन अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन के दौरान दर्ज लगभग दो दशक पुराने मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. 

प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला था. वहीं अब रेजीनगर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम की भी गिरफ्तारी हुई है. बता दें, नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है. यह उपचुनाव इसलिए भी खास है क्योंकि मुख्यमंत्री शुभेंदु अदिकारी ने नंदीग्राम सीट से जीत दर्ज की थी. हालांकि, भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर जीत के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी थी. 

यह भी पढ़ें: नंदीग्राम उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक जेल, नहीं कर पाएंगे प्रचार?

वहीं, रेजीनगर की अगर बात करें तो यह हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर ने नवादा और रेजीनगर दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी, जीत के बाद उन्होंने रेजीनगर सीट छोड़ दी. हुमायूं कबीर की पार्टी AJUP की ओर से रेजीनगर उपचुनाव के लिए हुमायूं कबीर के ही बेटे गुलाम नबी आजाद को प्रत्याशी बनाया गया है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेजीनगर से निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम को पिछले विधानसभा चुनाव के समय दर्ज एक मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. 

खास बात तो ये है कि बहरामपुर पुलिस ने शनिवार को AJUP प्रमुख को एक नोटिस भेजा, जिसमें उन्हें सोमवार को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया. यह नोटिस दो समुदायों के बीच तनाव भड़काने की कथित साजिश के मामले में भेजा गया है.

वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, 14 सितंबर को यह मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने हाल ही में बहरामपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जारी की थी. पुलिस का कहना है कि बातचीत से दो समुदायों के बीच तनाव भड़काने की संभावित साजिश का संकेत मिलता है. 

शुक्रवार को मुर्शिदाबाद ज़िले में AJUP के राज्य सचिव आशिक़ इक़बाल को भारी मात्रा में नकली नोट और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया. आशिक के साथ एक अन्य व्यक्ति भी यात्रा कर रहा था, उसकी भी गिरफ्तारी की गई है.

Original Source
https://www.aajtak.in/west-bengal/story/rejinagar-by-poll-independent-candidate-saiful-islam-arrested-in-five-year-old-case-ntc-acwi-dskc-2647650-2026-09-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World