पाकिस्तान की अफगानिस्तान में फिर एयरस्ट्राइक, कुनार-हेलमंद में 5 की मौत का दावा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी विमानों ने एक बार फिर एयरस्ट्राइक की है. अफगानिस्तान के प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों इलाकों में नागरिक घरों को निशाना बनाकर की गई बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 अन्य लोग घायल हुए हैं. हमलों म...

अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांत में पाकिस्तानी विमानों ने एक बार फिर एयरस्ट्राइक की है. अफगानिस्तान के प्रवक्ता के मुताबिक, दोनों इलाकों में नागरिक घरों को निशाना बनाकर की गई बमबारी में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 अन्य लोग घायल हुए हैं. हमलों में तीन घरों के तबाह होने की भी बात कही गई है.

कुनार के शेल्टन जिले की चोगाम घाटी में गुरुवार तड़के करीब 3 बजे एक नागरिक के घर पर बमबारी का दावा किया गया. वहीं, हेलमंद के गरमसिर जिले के सफर इलाके में भी नागरिक घरों पर हवाई हमला किए जाने की बात सामने आई है.

#خبرتازه رژیم نظامی پاکستان حوالی ساعت سه بامداد امروز، خانه یک غیرنظامی را در دره چوگام ولسوالی شلتن ولایت کنر بمباران کرده است. منابع محلی به طلوع‌نیوز می‌گویند که در این حمله پنج تن شهید و سه تن دیگر زخمی شده‌اند. به گفته منابع محلی، بیشتر شهیدان کودکان هستند و در میان زخمی… pic.twitter.com/s2nPnB7ozC

टोलो न्यूज के मुताबिक, स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की सैन्य सरकार ने सुबह करीब 3 बजे शेल्टन जिले की चोगाम घाटी में एक नागरिक के घर पर बमबारी की. रिपोर्ट में स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि, इस हमले में पांच लोगों की मौत हुई और तीन अन्य घायल हुए. बताया गया कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे शामिल हैं.

हमले के बाद इलाके में मलबे से लोगों को निकालने और घायलों को इलाज के लिए ले जाने का काम किया गया. इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर पाकिस्तान के खिलाफ नाराजगी भी सामने आई है.

सीजीटीएन के मुताबिक, अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने कहा कि पिछली रात पाकिस्तानी विमानों ने कुनार के शेल्टन जिले के चोगाम इलाके और हेलमंद के गरमसिर जिले के सफर इलाके में नागरिक घरों पर बमबारी की. उन्होंने कहा कि इन हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हुई और 11 अन्य घायल हुए.

अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे आक्रामक कार्रवाई और अपराध बताया. उन्होंने कहा कि यह सभी मान्य अंतरराष्ट्रीय सिद्धांतों का उल्लंघन है. कुनार और हेलमंद में हुए इन हमलों के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/pakistan-airstrike-afghanistan-kunar-helmand-province-ntc-mnrd-dskc-2657844-2026-10-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World