सामने से मीठी बातें, मन में स्वार्थ! चाणक्य ने बताया 5 तरह के लोगों से रहें सतर्क

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Chankaya Niti: दूसरों की मदद करना और सबके साथ अच्छा व्यवहार रखना अच्छी आदत है, लेकिन हर व्यक्ति आपकी भावनाओं की कद्र करे, यह जरूरी नहीं.  कुछ लोग आपकी सरलता को कमजोरी समझकर अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने लगते हैं.  शुरुआत में उनकी मांग छोटी होती है, लेकिन समय के साथ वे आपसे जरूर...

Chankaya Niti: दूसरों की मदद करना और सबके साथ अच्छा व्यवहार रखना अच्छी आदत है, लेकिन हर व्यक्ति आपकी भावनाओं की कद्र करे, यह जरूरी नहीं.  कुछ लोग आपकी सरलता को कमजोरी समझकर अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने लगते हैं.  शुरुआत में उनकी मांग छोटी होती है, लेकिन समय के साथ वे आपसे जरूरत से ज्यादा उम्मीद करने लगते हैं. आचार्य चाणक्य की नीतियों से मिलने वाली सीख के मुताबिक, व्यक्ति को दूसरों पर भरोसा करने के साथ उनके स्वभाव को परखना भी आना चाहिए.  जानिए ऐसे पांच तरह के लोगों के बारे में, जिनसे सतर्क रहना जरूरी है. 

जो व्यक्ति अकेले में ही नहीं, बल्कि दूसरों के सामने भी आपका अपमान करता है, उसे अपनी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा अहमियत देना ठीक नहीं.  ऐसे लोग अक्सर रिश्तों में बराबरी और सम्मान को महत्व नहीं देते.  काम पड़ने पर वे आपके पास आ सकते हैं, लेकिन व्यवहार में बदलाव नहीं लाते.  इसलिए किसी भी रिश्ते में आत्मसम्मान से समझौता न करें. 

2. मतलब के लिए रिश्ता रखने वाले लोग

कुछ लोग आपकी पहचान, संपर्क या आर्थिक स्थिति देखकर करीब आते हैं.  जब तक उनका काम बनता रहता है, वे बातचीत और मेलजोल बनाए रखते हैं.  जरूरत खत्म होते ही उनका व्यवहार बदल जाता है.  ऐसे संबंधों को पहचानने के लिए गौर करें कि क्या सामने वाला व्यक्ति बिना किसी स्वार्थ के भी आपसे संपर्क रखता है. 

हर छोटी-बड़ी परेशानी के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाले लोग अपनी जिम्मेदारी उठाने से बचते हैं.  वे चाहते हैं कि कोई दूसरा उनके फैसले ले और समस्याओं का समाधान भी करे.  ऐसे में मदद करने वाला व्यक्ति धीरे-धीरे उनकी जिम्मेदारियों में उलझ जाता है.  इसलिए सहयोग जरूर करें, लेकिन किसी को आत्मनिर्भर बनने से न रोकें. 

कुछ लोग सलाह तो मांगते हैं, लेकिन उस पर अमल करने के बजाय अपनी मनमर्जी करते हैं.  जब उनका फैसला गलत साबित होता है, तो वे फिर दूसरों से उम्मीद लगाने लगते हैं.  ऐसे व्यवहार से पता चलता है कि व्यक्ति समाधान से ज्यादा सहानुभूति चाहता है.  बार-बार एक ही परिस्थिति में उलझने के बजाय उसे अपने फैसलों की जिम्मेदारी लेना सीखना चाहिए. 

5. अपनी गलती दूसरों पर डालने वाले लोग

ऐसे लोग अपनी गलतियों को स्वीकार करने के बजाय हमेशा किसी दूसरे को दोषी ठहराते हैं.  वे अपनी नाकामी की जिम्मेदारी भी दूसरों पर डालने की कोशिश करते हैं.  कई बार अपनी बातों में उलझाकर सामने वाले को अपराधबोध महसूस कराने लगते हैं.  ऐसे व्यवहार से बचने के लिए जरूरी है कि आप तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखें और बेवजह खुद को दोषी न मानें. 

चाणक्य नीति से जुड़ी व्यावहारिक सीख यही है कि किसी भी व्यक्ति के साथ संबंध बनाते समय उसके आचरण और व्यवहार को समझना चाहिए.  केवल मीठी बातें किसी के अच्छे स्वभाव का प्रमाण नहीं होतीं.  सच्चे रिश्तों में विश्वास, सम्मान और आपसी सहयोग जरूरी है.  दूसरों के प्रति उदार रहें, लेकिन अपनी सीमाएं तय करना भी सीखें. 

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/chanakya-niti-5-types-of-selfish-people-tvisz-dskc-2701126-2026-11-20?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World